मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें जन्म ले रही हैं। इन अफवाहों को रोकने के लिए मुलायम सिंह ने गुड़गांव के उस अस्पताल की बालकनी से आकर समर्थकों की अपनी शक्ल दिखाई जिसमें वह एडमिट हैं।
विज्ञापन
अफवाहों को रोकने के लिए खुद सामने आए मुलायम
2 of 6
होली से एक दिन पहले मुलायम सिंह यादव को सीने में संक्रमण की वजह से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। एक बार डिस्चार्ज होने के बाद मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ी और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अफवाहों को रोकने के लिए खुद सामने आए मुलायम
3 of 6
इसके बाद मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं। प्रदेश भर से कार्यकर्ता अस्पताल में जमा होने लगे। उनका स्वास्थ्य कैसा है इस बारे में अटकलें लगनी शुरू हो गईं। उनकी कुशलता को लेकर प्रदेश भर में हवन भी शुरू हो गए।
अफवाहों को रोकने के लिए खुद सामने आए मुलायम
4 of 6
कार्यकर्ता तब चिंतित होने लगे जब इस तरह की अफवाहें जन्म लेने लगीं कि मुलायम सिंह यादव को स्वाइन फ्लू हुआ है। इस तरह की अफवाहों को रोकने और अपने समर्थकों से मिलने के लिए मुलायम सिंह खुद अस्पताल की बालकनी में आए।
विज्ञापन
अफवाहों को रोकने के लिए खुद सामने आए मुलायम
5 of 6
उप्र प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके कुलदीप उज्जवल ने अपने फेसबुक अकांउट से ये तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में मुलायम सिंह यादव भले-चंगे दिख रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव ने यहां अपने उन उतावले और चिंतिंत समर्थकों के अभिवादन को स्वीकार्य किया जो उनसे मिलने के लिए अस्पताल में रूके हुए थे। मुलायम सिंह को आईसीयू वार्ड से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।