मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार से जिस रथ से यात्रा पर निकलेंगे मंगलवार को उसकी पहली झलक देखने को मिली। लग्जरी बस में सपा के सियासी कलह की छाया दिखाई देती है।
विज्ञापन
2 of 6
बस पर जहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बड़ी-बड़ी तस्वीरें हैं वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की कोई फोटो नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
विकास रथ पूरे प्रदेश में अखिलेश का संदेश ‘विकास से विजय की ओर’ का प्रचार-प्रसार करेगा। रथ के बाहरी हिस्से में मुलायम और अखिलेश की तस्वीरें तो लगी हैं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल नदारद हैं।
4 of 6
बस के ऊपर जहां साइकिल पर सवाल मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी है वहीं लोहिया, जनेश्वर मिश्र के साथ जयप्रकाश नारायण की तस्वीरों को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बस मुआयना किया। मर्सिडीज बेंज कंपनी की यह बस तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बस की आधिकारिक कीमत तो उजागर नहीं की गई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसपर तकरीबन एक करोड़ का खर्च आया है।
रथ की खासियतें
4 जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, हॉटलाइन, बस में हाइड्रोलिक लिफ्ट की व्यवस्था, 36 कमांडो लगेंगे सुरक्षा में, शीशे बुलेटप्रूफ। एलईडी पर काम बोलता है का कैंपेन दिखेगा। इसके अलावा सीएम का मिनी ऑफिस, 5-6 लोगों के बैठने का इंतजाम।