फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर: 400 एटीएम खाली, रुपये के लिए भटके लोग, निजी बैंकों के एटीएम भी बेहाल

Wed, 17 Mar 2021 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के लोगों ने बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते परेशानी का सामना किया। हड़ताल के दौरान सरकारी क्षेत्र के बैंकों के 400 से अधिक एटीएम खाली हो गए। वहीं जिन बैंकों में रुपये थे भी तो तकनीकी खामी के चलते ग्राहक पा नहीं सके। कमोवेश निजी क्षेत्रों के बैंकों के भी बहुत से एटीएम का यही हाल रहा। इससे लोगों को रुपये निकालने के लिए कई एटीएम का चक्कर काटना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि कल्याणपुर रिंग रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक के पांच एटीएम है, जिनमें से एक में भी पैसा नहीं था। जो पैसा था वह सोमवार को ही निकल गया। एटीएम के अंदर पैसा निकाले जाने की सिर्फ पर्ची पड़ी थी। सिर्फ एचडीएफसी के एक एटीएम में रुपया था, जिसमें लोगों की कतार लगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार निशातगंज क्षेत्र स्थित सभी  एटीएम रुपये से खाली हो चुके थे। इसमें निजी बैंकों के एटीएम भी शामिल थे। लोगों को रुपये निकालने के लिए न्यू हैदराबाद, महानगर, निशातगंज तक दौड़ भाग करनी पड़ी और अंत में निराश होकर घर लौटना पड़ा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह इंदिरानगर, गोमतीनगर, चिनहट, महानगर, अलीगंज, सीतापुर रोड, डालीगंज, चौक, अमीनाबाद, पुराने शहर चौपटिया, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज, कानपुर रोड व आलमबाग, आशियाना के सरकारी बैंकों के अधिकतर एटीएम खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फोरम ऑफ यूनाइटेड बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि लखनऊ में सरकारी बैंकों के 990  एटीएम हैं, जिसमें से 50 फीसदी खाली हो गए। इसका कारण पहले सेकेंड सैटरडे व सनडे फिर दो दिन की हड़ताल के चलते एटीएम में रुपये की डिलीवरी न होना रहा। कुछ एटीएम तकनीकी खामी के चलते बंद रहे। इससे भी ग्राहकों को दिक्कत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें