आधार बनवाने और अपडेट करवाने की जद्दोजहद तमाम लोगों को रहती है। ऐसे 63 लोग जो महीनों से आधार का काम करवाने के लिए परेशान थे, रविवार को अमर उजाला कार्यालय में लगे कैंप में चंद मिनटों में उनका काम हो गया। बच्चे, युवा और बुजुर्गों का कैंप में खूब उत्साह दिखा। तमाम लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि काम इतनी जल्दी भी हो सकता है।
यूआईडीएआई के सहयोग से रविवार को डालीबाग हजरतगंज स्थित कार्यालय में कैंप लगाया गया, जिसमें नया आधार बनवाने और उसे अपडेट करवाने की सुविधा दी गई। एक दिन पहले आवेदकों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। नया आधार बनवाने वालों का पांच साल तक के बच्चों की संख्या अधिक थी। अन्य लोगों ने फोन नंबर, बायोमेट्रिक, फोटो और पता अपडेट कराया।