फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर सख्ती, बिना हेलमेट थाने में प्रवेश नहीं और ऑफिस में तंबाकू खाया तो खैर नहीं

Sat, 15 Sep 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
UP Police
बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को थाने में प्रवेश नहीं मिलेगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया, जिसमें साफ निर्देश दिया है कि हेलमेट नहीं लेकर आने वाले पुलिस कर्मियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
up police - फोटो : amar ujala
एसएसपी ने इसके लिए ‘नो हेलमेट-नो इंट्री’ का फरमान जारी कर दिया है। मातहतों को साफ निर्देश दिया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों का चालान काटा जाए।
मॉनीटरिंग सीओ ऑफिस और सीओ लाइन्स से होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
up police - फोटो : amar ujala
दोनों प्रमुख स्थानों के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता तैनात किया जाएगा, जो बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करेगा। साथ ही यह व्यवस्था राजधानी के सभी थानों में भी लागू की गई है। एसएसपी के मुताबिक  इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को 30 सितम्बर तक का समय दिया गया है। 

4 of 5
यूपी पुलिस
ऑफिस में तंबाकू का सेवन नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी के पुलिस ऑफिस सहित सभी छोटे-बड़े कार्यालयों को तंबाकू मुक्त करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया है। उन्होंने सभी पुलिस ऑफिसों के जिम्मेदारों को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से पालन कराएं। अगर कोई भी कार्यालय परिसर में तंबाकू का सेवन करता हुआ मिले, उस पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीन बार से अधिक जुर्माना लगने के बाद भी कोई पकड़ा जाता है तो उसे परिसर में आने पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा। जुर्माना वसूलने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से चालान बुक भी मंगा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें