फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर वाले खिलौने से खेलने वाला होनहार बना फाइटर पायलट, बचपन से ही था देश सेवा का जज्बा

Mon, 01 Jan 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
निशांत श्रीवास्तव - फोटो : amarujala
लखनऊ के इंदिरानगर निवासी संजय श्रीवास्तव का बेटा निशांत श्रीवास्तव वायु सेना में कमीशंड होकर फाइटर पायलट बना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़कवास्ला, पूना में तीन साल की ट्रेनिंग पूरी करके निशांत ने एक साल की फ्लाइट की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। 16 दिसंबर को उसकी पासिंग आउट परेड हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
निशांत - फोटो : amarujala
निशांत के पिता संजय ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था। हाईस्कूल और इंटर में प्रथम श्रेणी में पास हुआ है। सेंट्रल एकेडमी इंदिरानगर से 12वीं पास करने के बाद बीआईटी मेसरा, रांची से बीटेक की पढ़ाई भी कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
निशांत श्रीवास्तव - फोटो : amarujala
 इस दौरान उसने एनडीए दिया और सफलता पाई। निशांत में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। वह जब खेलता था तो उसमें भी उसकी प्राथमिकता बंदूक और हेलीकॉप्टर वाले खिलौने होते थे। निशांत को पढ़ने और खेलने का काफी शौक है लेकिन खाने-पीने में बहुत रुचि नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
निशांत श्रीवास्तव - फोटो : amarujala
निशांत के पिता संजय श्रीवास्तव वर्तमान में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे हैं। बड़ा भाई हर्षित इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें