फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

विज्ञापन
1 of 6
यूपी के बहराइच जिले में कुछ पेड़ इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। इन पेडों से अनवरत पानी टपक रहा है। वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

2 of 6
बहराइच जिले के ग्राम पंचायत कोदही के मजरा कनेरा में नहसुत (उद्दवत) के पांच पेड़ों से पानी टपक रहा है। पेड़ के नीचे खड़े होने पर बरसात जैसा एहसास होता है। पेड़ों से इतना पानी टपक रहा है कि पेड़ के नीचे और आसपास कीचड़ बन गया है। लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

3 of 6
पानी के साथ-साथ इन पेड़ों की पत्तियों से सफेद फेना भी गिर रहा है। अब जरा इन पेडों का इतिहास और इससे पानी गिरने की वजह जान लीजिए। जिले के महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदही के मजरा कनेरा निवासी घनश्याम पुत्र झुर्रा ने पांच वर्ष पूर्व घर के निकट नहसुत के पौध लगाए थे। घनश्याम का कहना है कि और दो साल पुराने होने पर वह उन्हे बिक्री कर देता।

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

4 of 6
इस समय नहसुत के यह पेड़ एक फीट मोटे व 12 फीट लंबे हैं। घर के पास नहसुत के जो पांच पेंड़ लगे हुए हैं। उन पेड़ों से 24 घंटे पानी टपकता है जिससे वर्षा का एहसास होता है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिदिन हर समय जितनी तेज धूप होती है। उतनी ही तेज पेड़ों की पत्तियों से पानी निकलता है।
विज्ञापन

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

5 of 6
बिना बरसात पेडों से पानी गिरने के इस कौतूहल को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग जमा हो रहे हैं। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह पानी क्यों गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पेड़ से लगातार टपक रहा है पानी, रहस्य बनी ये वजह

6 of 6
इस बारे में बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ अखिलेश पांडेय का कहना है कि पेड़ से पानी गिरने के मामले की जानकारी उन्हें मिली है। इसके लिए लखनऊ सूचना भेजी गई है। जल्द ही वैज्ञानिकों की टीम जांच करने लिए आएगी। इसके बाद पत्तो ने निरंतर पानी टपकने के कारणों का पता लग सकेगा। जानकारों के मुताबिक इस पेड़ से पानी टपकना इसकी प्रवृत्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें