अमर उजाला द्वारा आयोजित घर-घर कान्हा में राफिया अहमद ने राधा बनकर मनमोह लिया। वह अभी नर्सरी में पढ़ती है। राधा बनने पर काफी खुश होती है।
राफिया की मां फहमिजा अहमद का कहना है कि समाज में हिंदू-मुस्लिम को लेकर भले ही झगड़े होते हों लेकिन हम सभी सबसे पहले इंसान हैं। हिंदू-मुस्लिम बाद में आता है।
लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली फहमिजा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि राफिया एक अच्छी इंसान बने। उसे नई-नई ड्रेस पहनना और परफॉर्म करना काफी पसंद है।
स्कूल में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में वो राधा बनी थी। राफिया ने मासूम सी आवाज में कहा कि उसे राधा बनना काफी अच्छा लगता है।