फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से प्रभावित मुस्लिम महिला बेटे को यह नाम देने पर अड़ी, परिवार ने दी सहमति, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 29 May 2019 03:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
1 of 8
मुस्लिम महिला ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : amar ujala
गोंडा में वजीरगंज के एक मुस्लिम परिवार के आंगन में गुरुवार को एक बच्चे की किलकारियां गूंज उठीं। चुनावों के नतीजों के दिन बेटे के जन्म लेने पर परिवार ने उसका नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इदरीस की बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र मोदी
शुक्रवार को घर में बच्चे का नाम रखने की बात चली तो प्रसूता ने ससुराल वालों को चौंका दिया। उसने बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने की जिद पकड़ ली, पहले तो ससुराल वालों ने ना- नुकुर की पर ससुर मोहम्मद इदरीस ने बहू के फैसले पर सहमति जताई।
विज्ञापन

3 of 8
मुस्लिम महिला ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : amar ujala
दुबई में नौकरी कर रहे शौहर मुश्ताक अहमद से भी मोबाइल पर रजामंदी ली गई और बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रख दिया। बेटे को जन्म देने वाली मां मैनाज बेगम कहती हैं कि वो नरेन्द्र मोदी के बारे में देखती सुनती आ रही हैं।

4 of 8
परिवार - फोटो : अमर उजला
वो कहती हैं मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं, वे दोबारा आए तो उनके लिए बच्चे का नामकरण एक तोहफा भर है। बोली तीन तलाक पर कानून बना कर मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं को बड़ा सहारा दिया है। इसके साथ ही सबका साथ सबका विकास के संकल्पों से सभी को योजना का लाभ दिया है
विज्ञापन

5 of 8
बेटे को गोद लिए मां - फोटो : अमर उजला
ऐसे में सभी वर्गों को तरक्की का अवसर मिला है। बेटे का नाम नरेंद्र मोदी रखने के लिए वजीरगंज की मैनाज बेगम ने डीएम के नाम एक शपथ पत्र बनवाया है। इसे ससुर मोहम्मद इदरीस ने डीएम के कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को रिसीव करा दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
परिवार - फोटो : अमर उजला
एडीओ पंचायत वजीरगंज घनश्याम पाण्डेय को भी शपथ पत्र दिया गया है। एडीओ पंचायत श्री पाण्डेय ने बताया कि शपथ पत्र मिला है।
विज्ञापन

7 of 8
महिला ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : amar ujala
इसे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परसापुर महरौर को भेजा गया है। परिवार रजिस्टर में नवजात बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
नोटरी शपथ पत्र - फोटो : amar ujala
पारिवारिक फैसले के बारे में ससुर इदरीस ने कहा कि मोदी जी के प्रति खुद भी उनकी व्यक्तिगत आस्था है, समाज क्या कहेगा के सवाल पर बोले यह पारिवारिक फैसला है, कोई दखल नहीं दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें