फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम की धरती पर विदेशी मुस्लिम कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन, देखें तस्वीरें..

Fri, 15 Sep 2017 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
मंचन
अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आज जब इंडोनेशिया से आए मुस्लिम कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया तो वहां बैठे दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। 50 मिनट के इस मंचन में कलाकारों ने भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की कथाओं को नृत्य नाटिका विधा से मंचन किया।
विज्ञापन

2 of 7
मंचन
 इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास आयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ अन्य संत मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 7
मंचन
इन कलाकारों की प्रस्तुत‌ि से पूरे प्रेक्षागृह का माहौल भक्तिमय हो गया। यह जानकार दर्शक और ज्यादा अचंभित थे कि इतना संमोहक मंचन किसी अन्य देश के मुस्लिम कलाकारों द्वारा ‌किया जा रहा है। यह पहली बार है जब राम के अनुयायी विदेशी मुसलमान अयोध्या में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। 

4 of 7
मंचन
अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह कहते हैं कि, इंडोनेशिया का धर्म इस्लाम है और संस्कृति रामायण है। श्रीराम की चरणपादुका की धूल के नाम से वहां के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण कर सत्तासीन होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मंचन
राम को इंडोनेशियाई अपना पूर्वज मानते हैं। वहां के कलाकार तीन प्रकार की रामलीलाएं अद्भुत रूप में मंचित करते हैं। भारत में ऋषि वाल्मीकि की रामायण तो इंडोनेशिया में कवि योगेश्वर की लिखी रामायण का मंचन होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
मंचन
वहां दशरथ को विश्वरंजन, सीता को सिंता, हनुमान को अनोमान कहा जाता है। इंडोनेशिया में तीन तरह की रामलीला होती हैं, जिसमें पपेट, शैडो पपेट और बैले रामलीला हैं। इंडोनेशिया के कलाकरों ने यहां 13 दुर्लभ वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंचन
इनमें छह पुरुष और छह महिला कलाकार मुस्लिम हैं। इंडोनेशिया के कलाकारों ने रामलीला की शुरूआत सीता हरण से की और रावण के वध पर समाप्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें