फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या, बदमाशों ने मुलाकात कर पी चाय, फिर यूं दिया घटना को अंजाम

Sat, 19 Oct 2019 06:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी की उनके ऑफिस में गला रेतकर हत्या की गई।
विज्ञापन

2 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मारी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कमलेश से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उनके साथ चाय भी पी। इसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
घटना लखनऊ के नाका इलाके की है। जानकारी के अनुसार, कमलेश तिवारी से नाका के खुर्शीदबाग स्थित ऑफिस में दो लोग मिलने आए थे। ये दोनों मिठाई का डिब्बा लिए हुए थे, जिसमें चाकू और असलहा था।

4 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
बातचीत के दौरान दोनों बदमाशों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। इसके बाद उनका गला रेता गया और फिर गोली मारकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

5 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
कमलेश को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बदमाशों ने कमलेश तिवारी से मिलने से पहले उन्हें कॉल भी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों अपराधी कमलेश के परिचित थे या नहीं।
विज्ञापन

6 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
फिलहाल पुलिस उस नंबर को ट्रेस कर रही है जिससे कमलेश को कॉल आई थी। इसके अलावा पुलिस कमलेश के साथ रहने वाले एक लड़के से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

7 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
मालूम रहे कि कमलेश तिवारी सपा सरकार में अपने विवादित बयानों के चलते लंबे समय तक जेल में रहे और उन पर रासुका भी लगाई गई थी। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा आपत्तिजनक बयान भी दिया था जिसके चलते सरकार ने कमलेश पर रासुका लगाकर उन्हें जेल भेज दिया था।

8 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
मुस्लिम संगठनों ने भी उनके खिलाफ फतवा जारी किया था और उसी दौरान उन्होंने तब सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान को भी लेकर कई विवादित बयान दिए थे।
विज्ञापन

9 of 9
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
बता दें कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। सीसीटीवी में संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें