लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के देवी खेड़ा जंगल में बदमाशों ने शुक्रवार रात गैंगरेप के बाद एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
2 of 13
अर्धनग्न शव के पास युवती का पर्स, चप्पल के साथ शराब के क्वाटर, बीयर के खाली केन, सिगरेट के खाली पैकेट, ताश के पत्ते व खाली पैकेट पड़े थे। पर्स में सौंदर्य प्रसाधन के साथ रुपये व संदिग्ध वस्तुएं निकली हैं। आशंका है कि जुआरियों ने जाम लड़ाने के बाद वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
3 of 13
एसओ पीजीआई अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक, अवधनगर तेलीबाग निवासी विशाल गुप्ता सुबह 10:45 पर देवी खेड़ा जंगल में तालाब किनारे गया था, जहां पेड़ के नीचे युवती का अर्धनग्न शव औंधे मुंह पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र तकरीबन 38 वर्ष बताई जा रही है।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
4 of 13
कुछ दूर पर उसके चप्पल व पर्स पड़ी थी। पर्स में 45 सौ रुपये, दो लिपस्टिक, बिंदिया, होटल के कार्ड व संदिग्ध वस्तुएं थीं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज करके शव मॉर्च्युरी भिजवाया।
विज्ञापन
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
5 of 13
इस बीच दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जंगल में केबल के तार का टुकड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से युवती का गला घोंटा गया।
विज्ञापन
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
6 of 13
मोबाइल से शिनाख्त की संभावना के चलते पुलिस ने युवती का पर्स व आसपास का इलाका खंगाला। लेकिन मोबाइल गायब था। बदमाशों द्वारा मोबाइल साथ ले जाने या तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
7 of 13
महिला की लाश के पास ही बियर और शराब की बोतलें पाई गई हैं। सिगरेट की कई सारी डिब्बियां और ताश की गड्डी भी पुलिस को मिली है।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
8 of 13
लाश मिलने के बाद पुलिस ने उस पूरे क्षेत्र की तफ्शीश की। पुलिस को तफ्शीश में कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगे।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
9 of 13
पड़ताल करने पहुंची क्राइम ब्रांच ने शराब और सिगरेट के ब्रांड से कातिलों की हैसियत आंकी और इलाके के बिगड़ैल युवकों के बारे में छानबीन शुरू कराई है। इसी तरह पर्स में मिले सामान के आधार पर युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
10 of 13
महिला के पास से जो पर्स मिला है उसमें ऐसा कुछ नहीं मिला जिसके आधार पर महिला को आइडेंटीफाई किया जा सके।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
11 of 13
पुलिस के अनुसार,मेन रोड से सटे जंगल में 50 मीटर दूर तालाब किनारे पेड़ के नीचे का साफ-सुथरा स्थान बता रहा था कि कातिल न सिर्फ उससे वाकिफ थे, बल्कि पहले भी उनका आवागमन रहा था।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
12 of 13
पर्स में लखनऊ के ही एक मॉल का शॉपिंग कार्ड मिला है। शॉपिंग कार्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसकी जांच चल रही है।