फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची आईपीएल मैच के लिए टीम तो कुछ यूं हुआ उनका स्वागत

Thu, 19 May 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
कानपुर के ग्रीन पार्क में आईपीएल मैच के लिये मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार की रात लखनऊ पहुंची। टीम के खिलाड़ियों के संग सेल्फी और खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ लेने के लिये क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम भी एयरपोर्ट पहुंच गया। 
विज्ञापन

2 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी एक-एक करके अमौसी एयरपोर्ट से बाहर निकले। वहां लोगों को संभालना तक मुश्किल हो चला।
विज्ञापन

3 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस ने क्रिकेट प्रेमियों को खिलाड़ियों के करीब तो नहीं पहुंचने दिया लेकिन रोहित शर्मा ने सेल्फी लेकर उनके प्यार भरे इस्तकबाल का सम्मान किया। लखनऊ पहुंचने की खुशी मुंबई इंडियंस टीम के चेहरे पर साफ झलक रही थी। वहीं पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बूमराह को देखने और मिलने की चाहत भी दिखी। 

4 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
एक-एक करके एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद खिलाड़ियों ने एक पंक्ति में खड़े होकर ग्रुप फोटो भी खिंचाई। इस दौरान वह क्रिकेट प्रेमियों को देखकर हाथ भी हिलाते रहे। टीम के सदस्यों को बारी-बारी बस में बैठाया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को रात 9.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट से गोमतीनगर में फाइव स्टार होटल रेनेसा के लिये रवाना किया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
मुंबई इंडियंस टीम में शामिल मार्टिन गुप्टिल, कोच रिकी पोटिंग, पार्थिव पटेल, धवल कुलकर्णी और कीरोन पोलार्ड ने ऑटोग्राफ देने में कंजूसी नहीं की। बस में सवार होने से पहले उन्होंने कुछ लोगों को ऑटोग्राफ दे ही दिया। होटल रेनेसा के बाहर भी लोग टीम का इंतजार करते मिले। 
विज्ञापन

6 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
हालांकि टीम वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के चलते उन्हें खिलाड़ियों संग ऑटोग्रॉफ लेने का मौका नहीं मिला।  मुंबई इंडियंस का मुकाबला 21 मई को गुजरात लायंस से होना है। आईपीएल मैच के लिये टीम गुरुवार दोपहर तीन बजे से बीबीडी स्टेडियम में प्रेक्टिस करेगी। 
विज्ञापन

7 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
शाम को मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेट प्रमोशन के एक प्रोग्राम में शामिल होगी। आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही गुजरात लायंस को अब होड़ में बने रहने के लिए 19 मई और 21 मई को होने वाले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। 

8 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट में मुंबई इंडियंस टीम के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। टीम के बाहर निकलने से 20 मिनट पहले ही एयरपोर्ट के दोनों तरफ कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। 
विज्ञापन

9 of 9
आईपीएल टीम - फोटो : amar ujala
हालांकि खिलाड़ियों को लेकर बस जब गोमतीनगर के लिये रवाना हुई तो रास्ते में अचानक उन्हें ट्रैफिक जाम मिल गया। इसके चलते टीम को लगभग 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि तत्काल ही ट्रैफिक पुलिस ने स्थित काबू में कर लिया और टीम वहां से रवाना हो गई।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें