समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के लिए शुक्रवार को जब पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पहुंचे तो उनके साथ उनके पुराने साथी बेनी प्रसाद वर्मा भी थे।
विज्ञापन
2 of 11
मुलायम ने बेनी के सपा में लौटने पर उनका स्वागत किया और कहा कि उन्होंने ही पार्टी को समाजवादी नाम दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
वहीं, बेनी प्रसाद वर्मा ने भी सपा में वापसी का कारण बताते हुए कहा कि वह पिछले दो वर्षों से कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे।
4 of 11
बेनी ने कहा कि वह यूपी कांग्रेस के मौजूदा कल्चर से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश के खिलाफ काम करना उनके लिए संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने सपा में वापसी की।
विज्ञापन
5 of 11
वहीं, कैबिनेट मंत्री आजम खां भी वहां मौजूद थे और अपने अंदाज में कहा कि जब बेनी पार्टी से गए थे तो नेताजी को बहुत दुख हुआ था, अब नेताजी बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
6 of 11
मुलायम के खिलाफ बयानबाजी पर बेनी ने कहा कि भाई-भाई में लड़ाई होती रहती है। हमारा उनका रिश्ता स्वार्थ का नही रहा है।
विज्ञापन
7 of 11
इसके पहले काफी वक्त से बेनी के सपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
8 of 11
मुलायम ने कहा कि कांग्रेस में रहकर भी बेनी ने कभी उनका अपमान नहीं किया।
9 of 11
आजम ने बेनी से अपने अंदाज में कहा कि आपने बहुत दिल दुखाया, आपके जाने से बहुत दुख हुआ। आप मजबूत साथी थे।