सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को महाराज निषाद राज गुह्य और महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे व मेरे रिश्तेदारों को सीबीआई ने बहुत परेशान किया।
विज्ञापन
2 of 9
...लेकिन जब जांच में कुछ नहीं मिला तो सीबीआई को मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देना पड़ा, इसलिए मैं आज प्रमाणित ईमानदार व्यक्ति हूं।
विज्ञापन
3 of 9
उन्होंने कहा कि आप लोग भी जब पढ़-लिखकर अमीर बनोगे और ऊंचे पदों पर बैठ जाओगे तो लोग इसे पचा नहीं पाएंगी और आपके पीछे सीबीआई लगा देंगे।
4 of 9
आजकल सीबीआई की जांच में जो दोषी मिला वह बेईमान और जो निर्दोष, वह ईमानदार माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
मुलायम ने अपने बगल बैठे गायत्री की ओर देखकर कहा कि सीबीआई से डरना नहीं, अपना कागज-पत्तर दुरुस्त कर लो, सीबीआई कुछ नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
6 of 9
समारोह में मुलायम ने मल्लाहों व निषादों को एकजुट होने का आह्रवान किया।
विज्ञापन
7 of 9
महर्षि कश्यप व निषादराज की फोटो पर पुष्पार्पित करते सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव।
8 of 9
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी पर पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि वह खुद पिछड़ी जाति से हैं लेकिन वह उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछड़ों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए वह पीएम मोदी से भी बात कर चुके हैं, सपा के अलावा इस मुद्दे को लोकसभा में कोई नहीं उठाता।