समाजवादी पार्टी में झगड़े के बीच अब घर के भीतर की बातें भी सामने आने लगी है। मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सामने अखिलेश पर अपना गुस्सा जाहिर किया। ये शायद पहला मौका था जब उन्होंने अखिलेश और उनके बीच हुई बातों को इस तरह से कार्यकर्ताओं से साझा किया। मीटिंग के लीक हुए ऑडियो में आप मुलायम को सुन भी सकते हैं (छठीं स्लाइड में)...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम ने कहा, अखिलेश यादव को मैंने तीन बार बुलाया लेकिन आए और बिना मेरी बात सुने चले गए। मुलायम ने यहां तक कहा कि उन्हें बुलाने के लिए बीवी, बच्चों तक की कसम देनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम ने कहा, अखिलेश ने मुसलमानों की अनदेखी की है ये बात मुझे मौलाना ने बताई। हमने मुस्लिम डीजीपी की वकालत की और उससे भी अखिलेश खुश नहीं थे।
4 of 6
मुलायम सिंह यादव
मुलायम ने कहा, हमारा ही लड़का दूसरे की बातों में खेल रहा रहा है। रामगोपाल वहां से फोन करता है, ये यहां से काम करता है।
विज्ञापन
5 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने कहा, कई बड़े नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया उनकी क्या गलती थी। मैंने बलराम को जबरदस्ती मंत्री बनाया था।
मुलायम ने कहा, कई कार्यकर्ता मेरे पास आकर रोए कि चुनाव चिह्न बचा लीजिए और पार्टी बचा लीजिए। मैंने चुनाव आयोग के सामने सारी बातें रख दी हैं। अखिलेश फिर भी नहीं माने तो हम उनके खिलाफ लड़ेंगे। आगे सुनें ऑडियो, क्या बोले मुलायम...