फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में चाय पीने के बाद बेहोश हो गए थे मुख्तार, पत्नी भी हुई बेसुध, मामले पर डीएम-एसपी ने दी रिपोर्ट

Tue, 09 Jan 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बांदा जेल में तबियत बिगड़ने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व उनकी पत्तनी अफशां को मंगलवार देर शाम लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एजीपीजीआई) लाया गया।

मुख्तार व उनकी पत्नी को पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। प्रो. पी.के. गोयल की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
मंगलवार दोपहर बांदा जेल में मिलाई के दौरान मुख्तार और उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। शाम करीब सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को पीजीआई लाया गया।

पीजीआई के कार्डियोलॉजी वार्ड के एमआईसीयू वार्ड में दोनों को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। अफशां को बेड नंबर 13 तथा मुख्तार को बेड नंबर 14 पर भर्ती किया गया है। मुख्तार और उनकी पत्नी का इलाज कर रहे प्रो. पी.के. गोयल का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि इन्हें सांस लेने में परेशानी के साथ सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। कई तरह की जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लग सके  कि हार्ट में कोई परेशानी तो नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मिलने उनकी पत्नी अफशां अंसारी पहुंची थीं। दोनों जेल में साथ चाय पी रहे थे। चाय पीने के कुछ ही देर बाद मुख्तार बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी पत्नी भी बेसुध हो गईं। मुख्तार को पसीने के साथ सीने में दर्द की परेशानी होने लगी है।

दर्द देखकर जेल प्रशासन ने 12.40 बजे उन्हें बांदा के जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। पहले उन्हें केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी लाने की सूचना थी लेकिन परिवार वालों ने पीजीआई ले जाने का फैसला किया।

4 of 7
मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी अफशां बेगम को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही मुख्तार समर्थकों में काफी मायूसी देखने को मिली। उनके तमाम समर्थक लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नगर की मस्जिदों में जोहर की नमाज के बाद दोनों की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। मऊ में कुछ स्थानों पर उनके समर्थकों ने मंदिरों में भी प्रार्थना किया। नगर के जहांगीराबाद स्थित कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, आनंद यादव, आमिर फैसल, इस्हाक, शाहिद सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ किया।
विज्ञापन

5 of 7
देर शाम तक कार्यालय में विधायक का हाल जानने के लिए दूर दराज से समर्थक आते रहे। नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के ट्रेनिंग हाल में छात्राओं ने भी विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की सेहत अच्छी होने के लिए दुआ की। इस दौरान मुख्य रुप से एरम फातिमा, सादिया परवीन, मुहर्रम जहां, शबाना अफरोज, तुबा रहमान,उम्मे एरम, गजाला परवीन, हुमा तबस्सुम, जुबैरिया बानो, आसिया परवीन आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा शहर के कई मस्जिदों और मंदिरों में दुआ और प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्तार अंसारी तबियत खराब होने के मामले में यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बांदा के जिलाधिकारी और एसपी से संयुक्त रिपोर्ट मांगी है। एसपी बांदा शालिनी की ओर से भेजी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्तार की पत्नी अफशा उनसे मिलने जेल पहुंची थीं। इसी दौरान मुख्तार को अचानक पसीना आना शुरू हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इससे अफशा बदहवास हो गई और वहीं गिर कर बेहोश हो गईं। दोनों को आनन-फानन में जिला जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे के बाद मुख्तार को होश आया। वहां से उन्हें सवा तीन बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लखनऊ रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि मुख्तार को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्तार व उनकी पत्नी को अलग-अलग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई लाया गया।(तस्वीर में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें