फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया के दरबार में नंगे पैर पहुंचे बाहुबली और पूर्व जज, डीएसपी साफ कर चुके हैं सैंडल

Sat, 28 Jan 2017 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती सत्ता में रहें न रहें लेक‌िन अपने पावर-शो के ल‌िए चर्चा में रहती हैं। बसपा में ज्वाइन‌िंग के वक्त बहनजी के बगल में नंगे पैर खड़े बाहुबली और पूर्व जज के बहाने देखें और भी ऐसी घटनाएं...
विज्ञापन

2 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल के बाहूबली मुख्तार अंसारी ने गुरुवार को बसपा ज्वॉइन की। जिस वक्त अंसारी बंधु सपा ज्वाइन कर रहे थे वहां मौजूद किसी के पैर में जूत या चप्पल नहीं थे सिर्फ मायावती सैंडल पहने थीं।
विज्ञापन

3 of 8
मायावती
कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने अपनी पार्टी का भी बसपा में विलय कर लिया। इस दौरान पूर्व जज सभाजीत यादव ने भी बसपा ज्वाइन की और देखने वाली बात ये थी क‌ि इस दौरान मायावती को छोड़ सभी नंगे पैर थे और सतीश चंद्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सिर्फ मोजे पहने थे।

4 of 8
मायावती
ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी मायावती के पावर शो की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती के यूपी में बतौर मुख्यमंत्री के शासनकाल के दौरान एक तत्कालीन डीएसपी को उनके जूतों से कीचड़ साफ करते देखा गया था। उस वक्त डीएसपी पदम सिंह मायावती के चीफ सिक्योरिटी अफसर भी थे। हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान मायावती का पैर कीचड़ में पड़ा तो वह झुककर अपने रुमाल से साफ करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

6 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या कई बार मायावती के पैर छूते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मायावती
वहीं बसपा नेता संगीता चौधरी ने मायावती के चरणों में बैठकर एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की। इस फोटो से गुस्से में आई मायावती ने उनका टिकट काट दिया, संगीता का 2017 के लिए टिकट फाइनल था।
 
विज्ञापन

8 of 8
मायावती - फोटो : amar ujala
यही नहीं मायावती अपने महंगे जूतों को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं। मुंबई से जेट प्लेन से सैंडल्स मंगाने की खबर सुर्खियां बनी थी वहीं एक रैली के दौरान नोटों की माला पहनकर भी मायावती विरोधियों के निशने पर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें