दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ रहा पारा। हर तरफ धूल ही धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते को चीरती कारें और बाइक्स।
विज्ञापन
2 of 10
एक तेज मोड़ पर लगा कि कहीं गाड़ी पलट तो नहीं गई, लेकिन जैसे ही धूल का गुबार छटा वह कार कहीं आगे पहुंच चुकी थी। हालांकि कार की तुलना में बाइक सवार उतने भाग्यशाली नहीं रहे और मोड़ के वक्त उनकी गाड़ियां गिरी भी, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 10
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला एपीआई अंसल पर बने डर्ट ट्रैक (असमान और घुमावदार) पर आयोजित पहले मोटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का, जहां राजधानी के अलावा देश भर के शौकीन अपना जलवा दिखाने पहुंचे।
4 of 10
लखनऊ मोटर स्पोर्ट्स और मोटर स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
5 of 10
यहां प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने आए रोडीज फेम रनविजय सिंह ने इस दौरान सभी का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
6 of 10
प्रतिभागियों के साथ मौजूद रणविजय।
विज्ञापन
7 of 10
इसके अलावा एशिया की सबसे तेज महिला कार रेसर वाणी यादव ने अपनी सफारी से रेस भाग लेकर महिलाओं को इस खेल में जुड़ने की अपील की।
8 of 10
कार और बाइक के विभिन्न वर्गों में सौ से अधिक सवार अपनी बाइक्स और कारों में मामूली फेरबदल करके इस रोमांचक रेस का लुत्फ उठाने पहुंचे।
9 of 10
कारों की बात करे तो यहां बलीनो, डस्टर, स्कार्पियो, सफारी लेकर लेकर आल्टो-800 और टाटा नेनो तक देखने को मिली, जिसमें नैनो पर सवार अर्जुन यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज समय निकालकर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।
भाग लेने वाली बाइकों की बात की जाए तो आरएस- 100, यामाहा-125, जीबीआर-250 आर, केटीएम ड्यूक-200, इंपल्स में तमाम सुरक्षा उपकरण पहने सवारों ने डर्ट ट्रैक पर अपना जलवा बिखेरा। (अपनी बाइक के साथ वर्तिका)