फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे और दिवाली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे चलाएगा नौ से ज्यादा ट्रेनें

Tue, 16 Oct 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
दशहरे व दिवाली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे आनंदविहार, भागलपुर, दरभंगा, बरौनी व जयनगर के लिए नौ से अधिक ट्रेनें चलाएगा। इसमें (04046) आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल 20 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
ट्रेन आनंद विहार से रात 10.20 बजे चलकर सुबह छह बजे लखनऊ और दोपहर सवा बारह बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04045) गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवम्बर तक हर रविवार को शाम 5.25 बजे चलेगी, जो रात 11.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से सुबह 8.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं, ट्रेन (04024) दिल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस पांच अक्तूबर से 15 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन (04023) दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस छह से 16 नवम्बर तक हर मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगली दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
इसी क्रम में ट्रेन (04404) नई दिल्ली- बरौनी एसी स्पेशल 16 अक्तूबर से 16 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर सुबह 4.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04403) बरौनी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रात पौने आठ चलकर रात 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
वहीं, ट्रेन (04030) दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दिल्ली से दोपहर पौने दो बजे चलकर रात 11.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दोपहर एक बजे यह मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04029) मुजफ्फरपुर से दोपहर ढाई बजे चलकर अगली दोपहर दो बजे दिल्ली पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें