फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य व असैन्य क्षेत्र में खुलेंगे तरक्की के द्वार, देसी स्टार्टअप को मिला विदेशी कंपनियों का साथ

Mon, 10 Feb 2020 02:30 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो में देसी स्टार्ट अप को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का साथ मिला है। इससे इन स्टार्ट अप की मदद से तीनों सेनाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरण और हथियार बनाए जा सकेंगे। वृंदावन सेक्टर-15 में पांच फरवरी से चल रहे ग्यारहवें डिफेंस एक्सपो में अमेरिका, इजराइल, रूस, फ्रांस, स्पेन समेत करीब 70 देशों की कंपनियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
रक्षा निर्माण क्षेत्र की इन देशों की बड़ी कंपनियों के साथ रक्षा उत्पादन विभाग की डीपीएसयू की ओर से भी स्टॉल लगाए गए। इसमें हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), डिफेंस रिसर्च एवं डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मिधानी, गोवा शिपयार्ड, बीईएल, बीडीएल प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
एक्सपो के दौरान 200 से अधिक एमओयू हुए । इसमें अकेले उत्तर प्रदेश के लिए 23 और रक्षा निर्माण क्षेत्र से जुड़ी सरकारी कंपनियों यानी डीपीएसयू ने 120 एमओयू किए। इनमें से कई एमओए नई कंपनियों के साथ किए गए। लॉकहीड, साब, इस्राइल एयरोस्पेस सहित रूस की कंपनियों ने भी भारतीय कंपनियों का साथ दिया और सैन्य उपकरण बनाने के लिए समझौता किया है।
 

4 of 5
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने तीन स्टार्ट अप से समझौते किए हैं। इसमें नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाली कर्नाटक की नोपो नैनोटेक्नोलॉजी, विमानों के कारगो ग्राउंड बिल्डअप सिस्टम के लिए आईआईटी मद्रास के एल्युमिनाई के टेरेरो मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने वाली कोच्चि की शस्त्र रोबोटिक्स शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
मझगांव व बीईएल ने भी बढ़ाया
डीपीएसयू मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से आईआईटी मद्रास व प्लानिस कंपनी के साथ मिलकर रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) बनाया है। यह पानी के जहाजों के हल को साफ करने का काम करता है। मंझगांव की ओर से सात एमओयू किए गए, जबकि गोवा शिपयार्ड व बीईएल और आयुध निर्माण फैक्टरी की तरफ से भी स्टार्ट अप को सराहने का काम किया गया है। इससे देश को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काफी फायदा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें