अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित धन्नीपुर गांव में गणतंत्र दिवस के दिन ध्वाजारोहण के बाद मस्जिद के लिए सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 9
मस्जिद के लिए शिलान्यास के पहले किया गया पौधरोपण।
- फोटो : amar ujala
इसके लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष जुफर जुफर फारूकी व अन्य सदस्यों ने सबसे पहले पौधरोपण किया और फिर ध्वजारोहण कर शिलान्यास कर दिया।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को मिट्टी की जांच करने का काम शुरू हो गया। दोपहर बाद पहुंची गुंजन स्वायल कंपनी द्वारा निर्धारित पांच एकड़ में तीन स्थानों पर स्वायल टेस्टिंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसमें एक स्थान से मिट्टी निकाली गई है साथ ही अन्य दो स्थानों से मिट्टी निकाली जाएगी। यह काम तीन दिन तक चलेगा।
4 of 9
- फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या के धन्नीपुर के पांच एकड़ भूमि पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मस्जिद समेत हॉस्पिटल व कल्चरल काम्पलेस की स्थापना की जानी है। इन सभी के निर्माण की तैयारी फाउंडेशन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : amar ujala
इंडो इस्लामिक कल्चलर ने नींव की खुदाई से पहले मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी गुंजन स्वायल कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : amar ujala
15 दिन में आ जाएगी मिट्टी की रिपोर्ट
अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट 15 दिनों में आ जाएगी। मिट्टी का सैंपल लेने आए स्वायल टेंस्टिग कंपनी के सुपरवाइजर देवधर यादव ने बताया है कि उनकी कंपनी ने फाउंडेशन के निर्देश पर सोमवार को पहुंच कर मिट्टी का सैंपल लिया है। इसमें मिट्टी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया है कि पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य 50 सेमी. की गहराई से शुरू होकर 20 मीटर तक जाएगा। पहले 50 सेमी., फिर एक मीटर, फिर ढाई मीटर, चार मीटर, पांच मीटर और सात मीटर से लेकर 20 मीटर तक जाएंगे।
8 of 9
शिलान्यास के पहले किया गया ध्वजारोहण
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच गुंजन स्वायल लैब में की जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। इसके तहत वाटर लेवल व मौजूद साल्ट की जांच होगी। जिस जगह पर हमको लोड अच्छा मिलेगा वहां हम जाकर रुकेंगे। उन्होंने बताया है कि जहां पर पाइलिंग होगी वहां पाइलिंग देंगे, जहां पर फाउंडेशन होगा वहां पर दूसरा फाउंडेशन देंगे। दोनों के मिलान के बाद रिपोर्ट तैयार होगी।
मस्जिद के लिए शिलान्यास के पहले किया गया पौधरोपण व इनसेट में मस्जिद का मॉडल।
- फोटो : amar ujala
मिट्टी की जांच के बाद पास होगा नक्शा
अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से पास कराया जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल के सचिव अतहर हुसैन ने बताया है कि नक्शा दिल्ली से मंगाया गया है। नक्शे पर हस्ताक्षर करने के बाद आर्किटेक्ट को भेज दिया जाएगा। अर्किटेक्ट विकास प्राधिकरण में जाकर नक्शा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद नक्शा दाखिल किया जाएगा।