फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती के आवास पहुंची एनएसजी जवानों की टीम, सुरक्षा व्यवस्था परखी, मॉक ड्रिल के दौरान मची रही गहमागहमी

Tue, 18 Mar 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान करीब 80 एनएसजी जवान उनके आवास पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ स्थित बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर मंगलवार को गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया और मॉक ड्रिल की गई।

80 एनएसजी जवानों की टीम सबसे पहले बसपा सुप्रीमो के आवास पहुंची और फिर सायरन बजाते हुए एक एंबुलेंस परिसर में दाखिल हुई। यहां पर मायावती जैसे कपड़े पहने एक महिला को एंबुलेंस से बाहर लाया गया और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें फिर से आवास वापस लाया गया।

इस दौरान एनएसजी टीम ने रिस्पांस टाइम नोट किया। इस तरह बसपा सुप्रीमो की सुरक्षा की मॉक ड्रिल पूरी हुई। पूरे अभ्यास सत्र के दौरान उनके आवास पर 80 के करीब एनएसजी जवान तैनात रहे और आसपास कड़ी नजर रखी गई। एक घंटे तक चले अभ्यास में सिविल अस्पताल के डॉक्टर, पुलिसकर्मी, फायर और एंबुलेंस की टीमें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मायावती ने कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है। वह इस पर मीडिया में बयान भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मायावती जैसी दिखने वाली महिला को अस्पताल ले जाया गया। आसपास सिर्फ एनएसजी जवान ही मौजूद रहे।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
अस्पताल से महिला को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस आवास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान आवास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें