अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बम की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी यात्रियों और कर्मचारियों को बाहर करके सीआरपीएफ जवानों ने एयरपोर्ट बिल्डिंग को सुरक्षा घेरे में ले लिया।