स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 28 सीटों के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। 57 जिलों के कुल एक लाख मतदाताओं के हाथ 97 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
2 of 7
दोपहर दो बजे तक बदायूं और अलीगढ़ में 98 फीसदी, बुलंदशहर में 94, वाराणसी और मिर्जापुर में 93, झांसी 91, फतेहपुर 87.3, फैजाबाद में 70, अंबेडकरनगर में 73.5, रायबरेली में 86.70 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
3 of 7
दोपहर 12 बजे तक बलिया में 65, अमरोहा 75, इलाहाबाद में 45, गोंडा बरामपुर में 56 फीसदी, फैजाबाद में 41 फीसदी मतदान हुआ। अलीगढ़ 76 फीसदी के साथ सबसे आगे है वहीं मुजफ्फरनगर में 35 फीसदी वोटिंग हुई।
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
4 of 7
फैजाबाद में 10 बजे तक केवल 15 वोट डाले गए। यहां 1656 वोटर्स हैं। वहीं अंबेडकरनगर में 17 वोट डाले गए। यहां 1655 वोटर्स हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
5 of 7
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने बताया कि चुनाव पर नजर रखने के लिए 28 सामान्य प्रेक्षक और 11 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 790 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
6 of 7
मतदान संपन्न कराने के लिए 271 जोनल मजिस्ट्रेट, 470 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 470 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ, पीएसी और सशस्त्र पुलिस बल को लगाया गया है।
एमएलसी चुनाव वोटिंग हाईलाइट्स और तस्वीरें देखें यहां
7 of 7
मतदान के लिए 1055 वीडियो कैमरा, 170 डिजिटल कैमरा तथा कुछ पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरा तथा वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। चुनाव कराने के लिए 3100 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है तथा 729 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बुधवार शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। (सभी तस्वीरें: रायबरेली)