फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज: छोटे शहरों से आईं लड़कियों ने हासिल की पहचान, सपनों को दी ऊंची उड़ान

Thu, 01 Mar 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
तेज संगीत और हजारों वॉट की चकाचौंध कर देने वाली रोशनी के बीच रैंप पर वॉक करती सुंदरियां। मौका था  ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज के ग्रैंड फिनाले का। गोमती नगर के होटल हयात में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सुंदरियों को कार्यक्रम के अंत में एक नया मुकाम मिला। एक ऐसा सपना सच हुआ, जिसे आंखों में लिए वे यहां आईं थीं।

प्रतियोगिता का आगाज रैंप पर डांस राउंड से हुआ और अंत जजों के सवाल और प्रतिभागियों के जवाब के साथ हुआ। इस दौरान उनकी हौसलाअफजाई, उन्हें प्रतियोगिता की कसौटी पर कसने के लिए मौजूद थीं गीतकार व लेखक मनोज मुंतसिर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी और शहर की फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन।

उत्तर भारत के छोटे शहरों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आईं सुंदरियां पिछले एक हफ्ते से शहर में थीं और उनका ग्रूमिंग सेशन चल रहा था। महंगे डिजाइनर गाउन पहने, सैंकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों के बीच रैंप वॉक करती प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ निर्णायकों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 6
तीन राउंड की परीक्षा से निकल कर आई विजेता
देशभर के कई शहरों से आईं 12 खूबसूरत सुंदरियों को खिताब तक पहुंचने के लिए तीन राउंड की प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा। पहला डांस राउंड रहा। इसमें 13 मिनट तक बजे 12 गानों पर एक-एक कर रैंप पर उतरीं प्रतिभागियों ने पसंदीदा गाने पर डांस से जजों को प्रभावित किया। पहला गाना न जाने कहां से आई है ये लड़की... दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को नमन करता रहा। इसके बाद होटल हयात में रैंप पर दूसरे राउंड में एथनिक वियर में एक के बाद एक आती सुंदरियों ने कजरा मुहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला.. पर डांस कर जजों का ध्यान खींचा। तीसरे इवनिंग राउंड के बाद अंतिम छह में सिद्धि, प्रजोल, अनु, निधि, साक्षी और आकांक्षा ने जगह बनाई।

विजेता को इनाम की बारिश
विजेता को डाबर और ‘अमर उजाला’ की ओर से 51-51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। फर्स्ट रनरअप को ‘अमर उजाला’ और डाबर की ओर से 25-25 हजार, सेकेंड रनरअप को 15-15 हजार का नकद पुरस्कार मिला। विजेताओं को रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्टीट्यूट में अभिनय सीखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
 9 सब कांटेस्ट में जीते खिताब
- डाबर आंवला मिस कांगनिएल्टी- देहरादून की अनु चौधरी।
- डाबर आंवला मिस ब्यूटीफुल हेयर- कानपुर की इंसा युसूफ।
- डाबर आंवला मिस फोटोजेनिक- लखनऊ साक्षी शिवानंद।
- कैच मिस प्योर हार्ट- बरेली की आकांक्षा मौर्या।
- हांडा टू व्हीलर मिस पापुलर- कानपुर की मानसी ओमर।
- डैट्सन मिस स्टाइलिश- लखनऊ की निधि दूधराज।
- जी.टी.वी. मिस वेलनेस- नोएडा (मूलरूप से बिहार) की साक्षी।
- आइसोटीन मोस्ट ब्यूटीफुट एंड हेल्दी आईस- आगरा की आशु राहुल।
- ड्रीम्स मिस स्मार्ट ब्रेन्स- गुरुग्राम की सिद्धि सिद्धमुख।

4 of 6
(तस्वीर में बायें से- आकांक्षा,  सिद्धि और साक्षी)
जीत से मिला आत्मविश्वास: आकांक्षा
अमर उजाला के इस मंच से जो आत्मविश्वास मिला है उसे आगे ले जाना है। पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में नाम कमाने की दिल्ली-मुंबई में जाकर बड़े स्टेज पर छाना है। हालांकि इस बात का दुख रहा कि मां की बीमारी के चलते पापा भी आज मेरी इस खुशी में शरीक नहीं हो सके।

जीत पर नहीं हो रहा यकीन : सिद्धि
मुझे इस जीत का यकीन नहीं हो रहा है। सभी प्रतिभागी मजबूत थे। इनाम में मिली राशि मम्मी-पापा को दूंगी। हालांकि इसका अफसोस है कि वे मुझे जीतता हुए नहीं देख सके। मुझे मॉडलिंग में कॅरिअर बनाना है, लेकिन अपनी पढ़ाई भी पूरी करनी है।

पूरा हुआ बचपन का सपना:  साक्षी
बचपन से सपना था कि मेरा भी नाम मॉडलिंग में हो। आज वह पूरा हो गया। खुशी हुई कि अपने मेरी खुशी के लम्हों के साक्षी बने। अभी मुझे आगे बढ़ना है, पढ़ाई पूरी कर अपने सपने को और ऊंचाइ पर ले जाना है। ‘अमर उजाला’ को एक बार फिर थैंक्स।
विज्ञापन

5 of 6
ये भी हुए पुरस्कृत
इवेंट में हांडा सेफ्टी कांटेस्ट के तीत हांडा के रीतेश ने पूजा त्रिपाठी, अनुभूति गुप्ता को पुरस्कृत किया। डाबर आंवला मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज के पॉवरड बाय पार्टनर हौंडा टू व्हीलर्स, कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज रहे। ड्रिवेन बाय पार्टनर डैट्सन, वेलनेस पार्टनर गुड टाइम्स वेंचर्स, ऑय केयर पार्टनर डॉॅ एम एस बासूस आइसोटीन ड्रॉप्स, मेकओवर पार्टनर भारती तनेजा ऐल्प्स  ब्यूटी ग्रुप, ड्रीम्स ग्रुप और ऑनलाइन पार्टनर अमरउजाला डॉट कॉम रहे। मौके पर डाबर की ओर से अमित शर्मा, सुनील शर्मा, आश्ीष श्रीवास्तव, विकास कुमार, डा. एसएस बासु, समीर शेख, नरेन्द्र छिब्बर, अजारा की डिजाइनर अदिति कुमार समेत तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंच पर ज्यूरी : फिल्म निर्देशक विकास पांड्या, गायिका अनुपमा राग, गीतकार-लेखक मनोज मुंतसिर, मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फैशन डिजाइनर अस्मां हुसैन, सोशलाइट कनक रेखा चौहान, ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें