फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस दिवा यूनिवर्स बोलीं- क्राउन के लिए 24 घंटे में 48 घंटे की मेहनत करने को तैयार हूं, तस्वीरें

Tue, 01 Oct 2019 03:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
मैं एक ऐसी लड़की हूं जो अपने बारे में इतना कुछ बताने की सोच भी नहीं सकती थी और आज वह स्ट्रॉन्ग हो चुकी है। अपना कॅरिअर बनाया है। फैशन इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया और अब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी। यह कहना है मिस दिवा यूनिवर्स 2019 का खिताब जीतने के बाद अपने शहर लखनऊ पहुंची वर्तिका सिंह का, जो सोमवार को  मीडिया से रूबरू हुई। सबसे पहले तो उन्होंने लोगों से मिले प्यार, उनकी शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद आत्मविश्वास से भरी वर्तिका ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि क्राउन मुझे लाना है और इसके लिए मैं 24 में से 48 घंटे काम करने को तैयार हूं। जीत में मेरे पिछले अनुभव काम आएंगे। एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मैं सेकंड रनर अप थी। उस दौरान मेरी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के हिसाब से थी। खुद को कैसे रिप्रेंजेंट करना है, यह मैं सीख चुकी हूं। कहते हैं न सोने को जितना तपाओ उतना निखरता है, बस मैं उसी राह पर चल पड़ी हूं।
विज्ञापन

2 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
विश्व को भारतीय सोच से परिचित कराना है
वर्तिका कहती हैं कि एक भारतीय के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक व पारिवारिक मूल्य काफी मायने रखते हैं। मैं खुद संस्कार व मूल्यों के बीच पली-बढ़ी भारतीय लड़की हूं। वैश्विक मंच पर जब मैं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मेें एक सशक्त प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहूंगी, उस वक्त परंपरा और मूल्यों में गुंथी सोच से विश्व का परिचय कराऊंगी।
विज्ञापन

3 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
युवाओं की एक लंबी शृंखला तैयार करना है
वर्तिका कहती हैं कि मेरी पढ़ाई हेल्थ सेक्टर में हुई है। पहले एक एनजीओ के साथ काम करती थी। अब मैंने प्योर ह्यूमेन्स नाम की संस्था बनाई है। सोशल मीडिया के जरिए मुझे इससे विश्व के युवाओं को जोड़ना है और कुछ बड़ा करना है। जीत को लेकर आश्वस्त हूं, इसलिए कह सकती हूं कि मुझे यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद उससे जुड़ी जिम्ेमदारियां पूरी करनी होंगी।

4 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
ताज किसका होगा यह मंच पर आपकी किस्मत तय करती है
हमारे देश में प्रतिभावान लड़कियों की कमी नहीं। यहां से ऐसी प्रतिभागियों को ही भेजा जाता है, जिनमें संभावनाएं भरी होती हैं। पर कौन जीतेगा, ताज किसे मिलेगा और किसका सितारा चमकेगा यह उसी वक्त आपकी किस्मत तय करती है। मैं खुशनसीब हूं कि मेरी किस्मत में यह दिन आया और सबका प्यार मिला।
विज्ञापन

5 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
मेरा लखनऊ बदल गया, पर नहीं बदली घरवाली फीलिंग
जब मैं 2015 में यहां से गई थी तो यहां बहुत सी चीजें नहीं थी। कई सारे क्लब हो गए हैं। मेट्रो आ गई है। साथ ही लोगों का माइंड सेट बदल गया है। यह हर ब्रांड है और लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा हैं। अब लोग फैशन की परिभाषा समझते हैं और उससे जुड़े लोगों को स्वीकार करने लगें हैं, लेकिन एक चीज नहीं बदली यहां के अपनेपन का अहसास। आज भी जब आती हूं तो घरवाली फीलिंग आती है। दुनिया में कहीं भी रहूं लेकिन अपना शहर, अपना घर घर ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस दिवा यूनिवर्स वर्तिका - फोटो : amar ujala
फैक्ट फाइल
स्कूली शिक्षा कैनोसा कान्वेंट से
स्नातक आईटी कॉलेज से किया
सार्वजनिक स्वास्थ्य पर लविवि से पीजी किया
2015 में मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीता
2015 में मिस गैंड इंटरनेशल में भारत का प्रतिनिधित्व किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें