यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाओं की कलई मंगलवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निरीक्षण के दौरान खुली। लखनऊ में नक्खास स्थित एक परीक्षा केंद्र के कुछ कमरों में तो बिजली ही नहीं थी। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान ही कर्मचारी हाथ में तार के साथ होल्डर में लगे बल्ब लेकर पहुंच गया। कॉलेज के कुछ कमरों में बिजली की व्यवस्था नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ने परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी और अधिकारियों को व्यवस्थाओं का नियमित परीक्षण करने का निर्देश दिया। यूपी बोर्ड की अनिवार्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
सुबह हाईस्कूल की हिंदी और शाम की पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा थी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सुबह की पाली में नक्खास स्थित एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज और महिला इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज पहुंचे।
4 of 6
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान कॉलेज का एक कर्मचारी हाथ में बिजली के तार के साथ होल्डर में लगे बल्ब लेकर पहुंच गया। दरअसल कॉलेज के कुछ परीक्षा कक्षों में बिजली की फिटिंग नहीं है। उन कमरों में एक बल्ब तक नहीं लगा है। छात्र खिड़की के सहारे आ रही रोशनी के सहारे परीक्षा दे रहे थे। जो दीवार से सट कर बैठे थे उनके वहां पर थोड़ा अंधेरा था। यही नहीं कमरों की दीवारों में सीलन भी थी।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
तार में लगे बल्ब के बारे में जब पूछा गया तो केंद्र व्यवस्थापक ने जवाब दिया कि जरूरत पड़ने पर इनके सहारे लाइट की व्यवस्था कर दी जाती है। डिप्टी सीएम ने फटकार लगाई और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे सीसीटीवी कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर, बिजली, पानी आदि बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्था का नियमित परीक्षण करें।