फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चोर-चोर चिल्ला रहे थे अतुल जैन...', पीछा करने पर बदमाशों ने ऐसे मार डाला!; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

Sun, 21 Sep 2025 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा इलाके में स्कूटी सवार साइबर कैफे संचालक की सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। कैफे संचालक ने पीछा किया तो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को लात मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
अतुल जैन मौत मामला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ के गुडंबा के सेक्टर-जी इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने पीछा कर रहे साइबर कैफे संचालक अतुल कुमार जैन (42) की स्कूटी पर लात मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि अतुल चेन लूटे जाने पर बदमाशों का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर सड़क हादसे में मौत का केस दर्ज किया है। अतुल गुडंबा के जानकीपुरम गार्डन में रहते थे। सुबह करीब छह बजे अतुल स्कूटी से एक परिचित को जिम छोड़ने 60 फिटा रोड तक स्कूटी से गए थे। 
विज्ञापन

2 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन व घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल की तीन तोले की चेन लूटकर भागे थे बदमाश
भाई आशीष कुमार जैन के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लौटते वक्त सेक्टर जी चौराहा नंबर-4 के पास बाइक सवार दो बदमाश अतुल की तीन तोले की चेन लूटकर भागने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद को फंसता देख बदमाशों ने अतुल की स्कूटी में लात मार दी। इससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे, जबकि उनकी स्कूटी घिसटते हुए 50 फीट दूर चौराहे तक पहुंच गई। सिर पर चोट लगने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 

4 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। अतुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लूट की चर्चा की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा बोले- फुटेज से लूट का पता चला, नई तहरीर देंगे
अतुल के चाचा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी आलोक जैन का कहना है कि परिवार को सबसे पहले सड़क हादसे में अतुल की मौत की सूचना मिली थी। इसी आधार पर तहरीर दी गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चेन लूट का पता चला। 

 
विज्ञापन

6 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब नई तहरीर दी जाएगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि अतुल की मौत खड़े डाले में टकराने से हुई थी। परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

7 of 10
अतुल जैन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी बोला- चोर-चोर चिल्ला रहे थे अतुल
चश्मदीद ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई, वह पास में ही मौजूद था। उसने स्कूटी सवार अतुल को चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो चिल्लाते सुना था। अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे।
 

8 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का दावा, फुटेज में चेन लूट की नहीं हुई पुष्टि
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। किसी भी फुटेज में अतुल के साथ चेन लूट होते हुए नजर नहीं आई है। 50 सेकंड की वायरल हुई फुटेज में सबसे पहले बाइक सवार दो लोग तेजी से जाते दिखे हैं।

9 of 10
अतुल जैन की फाइल फोटो और बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद स्कूटी सवार अतुल कुमार जैन डाले से टकराते दिख रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके गले पर खरोंच तक के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

10 of 10
अतुल जैन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी का तर्क है कि तीन तोले की चेन छीने जाने के दौरान गले पर कोई तो निशान पड़ता। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि हादसे के फौरन बाद ही मौके पर भीड़ लग गई थी। हो सकता है कि भीड़ में किसी ने अतुल की चेन गायब कर दी हो। पुलिस चेन का पता लगा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें