गोमतीनगर इलाके में बाइक सवार जोड़े ने शनिवार सुबह 10 मिनट में फुटपाथ पर खड़ी 13 कारों के शीशे तोड़कर सनसनी फैला दी। बाइक की पिछली सीट पर बैठी युवती कार के पिछले शीशे को हथौड़ी से तोड़ती रही। खटपट पर जागे एक युवक ने पुलिस को कॉल की। पुलिस के पहुंचने से पहले जोड़ा भाग निकला।
विज्ञापन
2 of 7
कार का टूटा शीशा
गोमतीनगर के विनीत खंड-2 निवासी शुभम सिंह ने बताया कि तड़के चार बजे के आसपास खटपट की आवाज पर उसकी नींद टूटी। घर से बाहर आया तो बाइक सवार जोड़ा फुटपाथ पर खड़ी कारों के शीशे तोड़ते नजर आया। माजरा समझकर उसने आसपास के लोगों को जगाने के साथ पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की।
विज्ञापन
3 of 7
कार का टूटा शीशा
यूपी-100 की टीम दस मिनट में मौके पर पहुंची। इस बीच मोहल्ले की 13 कारों के शीशे तोड़कर जोड़ा भाग चुका था। शुभम ने पुलिस को जानकारी दी कि युवक फुटपाथ पर खड़ी कार के पास बाइक रोकता था और पिछली सीट पर सवार हरा सूट पहने युवती कार के पिछले शीशे को हथौड़ी से तोड़ती थी।
4 of 7
कार का टूटा शीशा
जोड़े ने 10 मिनट में बाराबंकी में तैनात पुलिसकर्मी प्रताप मोहन, चकबंदी विभाग में कार्यरत एसके त्रिपाठी, कृषि विभाग में कार्यरत अंगद प्रसाद के साथ विनोद उपाध्याय, विशाल त्यागी, डीसी त्रिगुनायत, केबी सती, ठाकुरदीन पाल, आरके श्रीवास्तव, सौरभ गोयल, सुबोध निगम, बाबूलाल व एचएस चौहान की कार के पिछले शीशे को तोड़ डाला।
विज्ञापन
5 of 7
कार का टूटा शीशा
फुटपाथ पर खड़ी 13 कारों के शीशे तोड़े जाने से हड़कंप मच गया। नागरिकों ने जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गोमतीनगर थाने पर शिकायत की। पुलिस ने छानबीन में पाया कि बाइक सवार जोड़ा विनीत खंड-2 में मुकेश ज्वैलर्स की तरफ से घुसा और कारों के शीशे तोड़ते हुए एक्सिस बैंक के एटीएम वाली गली से भाग निकला।
पुलिस ने जोड़े का पता लगाने के लिए दो दुकानों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन कैमरे बंद होने की वजह से फुटेज हाथ नहीं आए। जोड़े के आवागमन के संभावित रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने को टीम लगाई गई है।