सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना इलाके में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा की गाड़ी से आवारा मवेशी टकरा गया। रजा लखीमपुर के धौरहरा से चुनावी सभा कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में मंत्री को मामूली चोट आई है। जिसके बाद मंत्री का काफिला लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन
2 of 3
मंत्री मोहसिन रजा
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा सोमवार को लखीमपुर खीरी जनपद दौरे पर गए थे। लखीमपुर के धौरहरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा कर राज्यमंत्री सड़क मार्ग से वापस लखनऊ जा रहे थे।
रास्ते में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर कमलापुर थाना इलाके के सुरैंचा के पास मंत्री का वाहन आवारा मवेशी से टकरा गया। हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं, हालांकि किसी के चेहरे पर शीशा लगा है, किसी के हाथ में मामूली चोट है। मंत्री मोहसिन रजा के सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। हादसे के बाद मंत्री का काफिला लखनऊ रवाना हो गया है।