लखनऊ मंगलवार रात घने कोहरे में डूबी रही, वहीं बुधवार सुबह भी लोगों को राहत नहीं मिली। बुधवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। राजधानी बुधवार को प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में शामिल रही। फतेहगढ़, कानपुर, बरेली, बहराइच में न्यूनतम पारा 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में घने कोहरे के बीच बुधवार सुबह 10 बजे के बाद तक भी धूप का इंतजार जारी रहा। सुबह करीब 6 बजे लखनऊ में घने कोहरे के चलते दृश्यता 200 मीटर के आसपास ही रह गई। बर्फीली हवाओं के झोंकों के बीच दोपहर 12 बजे के आसपास निकली धूप ने गुनगुना अहसास कराया, लेकिन हवाओं के साथ जारी रही गलन ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर की खिली धूप देख लोग छतों और पार्कों में लपके, लेकिन गुनगुनी राहत के बीच हवाओं के झोंकों की सिहरन हावी रही। दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ।
4 of 5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारे के यही तेवर बरकरार रहेंगे। सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा रहेगा, दोपहर के समय की धूप मिलती रहेगी। सप्ताह के अंत में बर्फीली हवाएं गलन भरी ठंड दिन भी बढ़ायेंगी। सुबह का तापमान अभी ऐसा ही जारी रहेगा।