लखनऊ के अलीगंज एलडीए स्टेडियम में क्रिकेट लीग के फाइनल में मंगलवार को बैसाख की भरी दुपहरी में सिंगर मीका सिंह ने ‘सावन में लग गई आग...’ गीत सुनाकर सैकड़ों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका के साथ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
लखनऊ में मीका सिंह
- फोटो : amar ujala
मीका ने बताया कि फिलहाल वो कुछ खास नहीं कर रहे हैं, सिंगिंग उनका पैशन है। उसी में गुम हैं। बीच-बीच में एक्टिंग को कहते हैं तो डायलॉग भी बोल लिया करता हूं।
विज्ञापन
3 of 7
लखनऊ में मीका सिंह
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विजिट के बारे में पूछने पर मीका ने बताया कि अब तो साहब लखनऊ दिल में बसता जा रहा है। यहां आकर लड़की जो पटा ली। उन्होंने बताया कि वह आने वाले दिनों में शहर की सिंगर अनुपमा राग के एक एलबम ‘लाल दुपट्टा, कुर्ता चिकन का...’ में उर्वशी को पटाते दिखेंगे।
4 of 7
लखनऊ में मीका सिंह
- फोटो : amar ujala
इस गाने की शूटिंग भी बीते दिनों लखनऊ में हुई। इसमें उर्वशी लखनऊवा लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा हाउसफुल-3 में भी उनका गाना (बाद में उसे उन्होंने गुनगुनाया थी) आ रहा है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
लखनऊ में उर्वशी रौतेला
- फोटो : amar ujala
अभिनेत्री और मिस दीवा रहीं ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने कहा कि लखनऊ की शूटिंग उनके लिए यादगार रहने वाला लम्हा है। उर्वशी ने बताया कि लखनऊ में बीते दिनों शूटिंग का एक्सपीरियंस उन्हें कहीं और से ज्यादा रिएलस्टिक लगा, क्योंकि बाहर तो शूट के दौरान लोग आपसे कोई खास मतलब नहीं रखते, लेकिन यहां लोग आपके काम में इंटरेस्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
उर्वशी रौतेला
- फोटो : amar ujala
सिंह साहब द ग्रेट से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली उर्वशी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पिछले दिनों क्या कूल हैं हम-3, मस्तीजादे जैसे कई एडल्ट कॉमेडी वाली फिल्में आईं थीं।
ग्रेट ग्रांड मस्ती के बारे में भी चर्चा है कि यह फिल्म भी बेहद बोल्ड होगी। उर्वशी ने बताया कि फिल्म सिलेक्शन को लेकर उनका मानना है कि अगर मजबूत स्क्रिप्ट रहे तो उन्हें एडल्ट कॉमेडी फिल्मों में काम करने से कोई दिक्कत नहीं। अगर फिल्म अंत में कोई सोशल मैसेज दे तो और भी बेहतर।