फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनका विवाह तो हुआ पर पूरा न हो सका नेताजी सुभाष चंद्र बोस से आशीर्वाद मिलने का वादा

Thu, 21 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
बात अप्रैल 1940 की है। आजादी की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी थी। नेता जी सुभाष चंद्र बोस उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। वह सभी को 5 अप्रैल 1940 को लखनऊ में क्रांतिकारियों के आयोजित प्रशिक्षण शिविर का न्यौता देते हुए घूम रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
आज जहां बेगम हजरत महल पार्क स्थित है, वहां पर ही प्रशिक्षण शिविर हुआ। स्वातंत्रय वीर सुभाष पुस्तक से पता चलता है कि बेगम हजरत महल पार्क का दृश्य अद्भुत था। महिलाएंं अपने विदेशी कपड़ों को उतार कर जला रही थीं।  कुछ लोग अपने पुत्र व पुुत्रियों को अंग्रेजी न पढ़ाने का संकल्प ले रहे थे। समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र बताते हैं, ‘इसी बीच एक युवती उठी और उसने सुभाष बाबू के सामने ही घोषणा कर दी कि जब तक देश आजाद नहीं हो जाएगा। तब तक शादी नहीं करूंगी।
विज्ञापन

3 of 5
राजाराम गुप्त (बाबा भारद्वाज) - फोटो : amar ujala
वह युवती उस समय गोला (लखीमपुरखरी) के स्टेशन मास्टर की पुत्री किरन थी। इसी बीच एक युवक राजाराम गुप्त भी उठा और उसने भी आजादी मिलने पर ही शादी करने की घोषणा कर दी। उसके पिता भी स्टेशन मास्टर थे।

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
राजाराम गुप्त ही आज बाबा भारद्वाज नाम से जाने जाते हैं। दोनों लोगों ने नेता जी से विवाह में आकर आशीर्वाद देने का वादा ले लिया। नेता जी ने हामी भी कर दी। कहा, ‘सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजाराम गुप्त (बाबा भारद्वाज) - फोटो : amar ujala
देश आजाद हुआ। पर, संयोग नेताजी गुमनामी जीवन में चले गए। इधर भी संयोग से बाबा और किरन की आजादी बाद शादी का संकल्प तो पूरा हुआ। पर, अलग-अलग जीवन साथी के साथ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें