बसपा ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मंडल स्तर पर मनाई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में बाबा साहब को याद करते हुए केंद्र की मोदी सरकार भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव में मोदी सरकार से छुटकारा पाना देश का सबसे बड़ा कर्तव्य है। भाजपा की मानसिकता बदली होती तो एससी-एसटी एक्ट को प्रभावी बनाने के लिए अब तक अध्यादेश ले आते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब के नाम से कुछ स्थलों के सम्मान देने, कुछ योजनाएं चलाने से इनकेअनुयायियों का उत्थान नहीं हो सकता। इसके लिए भाजपा को अपनी मानसिकता बदलनी होगी।
विज्ञापन
3 of 4
मायावती ने कहा, यदि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में आंबेडकर भक्त होते तो इस वर्ग पर जुल्म-ज्यादती न होने देते। राजनीतिक स्वार्थ की खातिर आंबेडकर को याद करने का नाटक चलने वाला नहीं है।
बसपा सुप्रीमो ने डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों से अपील की है कि वे अपने पैरों पर खुद खड़े हों। तभी डॉ. आंबेडकर का अधूरा सपना पूरा हो सकता है। बसपा के मंडल स्तरीय कार्यक्रमों में जोन इंचार्ज, वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।