फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं के कसे पेंच साथ ही दिया ट्रेलर, तस्वीरें

Sun, 19 Jun 2016 10:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा के पार्टी प्रत्याशियों को न सिर्फ दलित वोटों पर फोकस करने की सलाह दी बल्कि झूठ बोलकर पार्टी का टिकट हासिल करने वालों को ट्रेलर भी दे दिया। उन्होंने कहा कि वे दलितों की उपेक्षा न करें। उनकी बस्तियों में भी वोट मांगने जरूर जाएं। उन्होंने साफ कर दिया कि बसपा टिकटार्थियों को यह भूल जाना चाहिए कि केवल ‘बहन जी’ के नाम से ही उन्हें दलितों का वोट मिल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
उन्होंने कहा कि दलितों की उपेक्षा करने वालों के टिकट काटने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा। बसपा के जोनल व मंडल को-ऑर्डिनेटरों, राज्यसभा सांसदों, विधायकों, विधानसभा के प्रभारियों, जिला व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों व महासचिवों व बामसेफ पदाधिकारियों की बैठक में मायावती की इस हिदायत को बेहद जमीनी आकलन के रूप में देखा जा सकता है।  (मीटिंग के लिए पार्टी कार्यालय पहुंची मायावती।)
विज्ञापन

3 of 10
बसपा अध्यक्ष ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तमाम दिशा-निर्देश तो दिए ही, काडर की आशंकाएं भी दूर कीं। हालांकि बसपा सुप्रीमो का सबसे अधिक जोर दलित वोट बैंक को सहेजने पर था।

4 of 10
उन्होंने प्रत्याशियों को सिर्फ दलित बस्तियों की उपेक्षा न करने की ही हिदायत नहीं दी, बल्कि दलित सीटों पर ज्यादा फोकस बढ़ाते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत भाईचारा कमेटियों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित सीटों तक सीमित करने का भी फरमान सुना दिया। बाकी सीटों के लिए भाईचारा कमेटियां भंग कर दी गई हैं।
विज्ञापन

5 of 10
माना जा रहा है कि भाजपा के दलित सीटों पर दिनोंदिन बढ़ते फोकस की वजह से मायावती ने दलित वोट बैंक व सुरक्षित सीटों पर बसपा का भी फोकस बढ़ा दिया है। नेताओं को दलित वोटों के लिए सिर्फ उनके नाम के सहारे ही न छोड़े रहने का संदेश दे दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
जिसने झूठ बोलकर टिकट लिया, उसका कटेगा टिकट
एक पदाधिकारी ने बताया कि बसपा सुप्रीमो ने विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को निश्चिंत करते हुए कहा कि अब तक जिन्हें टिकट दे दिया गया है, उनमें से किसी का भी टिकट काटा नहीं जाएगा। वे निश्चिंत होकर और ज्यादा ताकत से चुनाव की तैयारी में जुटें।
विज्ञापन

7 of 10
लेकिन उन्होंने कहा कि उसका टिकट काटने में संकोच नहीं किया जाएगा जिसने झूठ बोलकर, गलत तथ्य प्रस्तुत कर (अपराध के बारे में, जातीय समीकरण आदि के बारे में) टिकट हासिल किया और जनता में अब भी पकड़ नहीं बना पाए हैं।

8 of 10
किसी को-ऑर्डिनेटर को न दें पैसा
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कई बार शिकायत आती है कि को-ऑर्डिनेटर टिकट दिलाने के लिए पैसा ले लेते हैं। ऐसी शिकायतें सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने प्रभारियों को ताकीद करते हुए कहा कि किसी को भी पैसा न दें। किसी का भी टिकट नहीं कटेगा।

9 of 10
मीडिया से संबंध सुधारने का निर्देश
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि दलितों व पिछड़ों का उत्पीड़न होता है तो उसे जोर-शोर से उठाएं। उन्हें न्याय दिलाने के लिए मदद करें, पर धरना-प्रदर्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने ऐसे मामलों को मीडिया के बीच प्रभावी तरीके से रखने और मीडिया से संबंध सुधारने का भी निर्देश दिया। (इस दौरान बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी, स्वामी प्रसाद मौर्य व सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।)
विज्ञापन

10 of 10
बामसेफ को ज्यादा मजबूती देने पर जोर
मायावती ने कहा कि विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर तक बामसेफ का संगठन खड़ा किया जाए तथा उन्हें काडर ट्रेनिंग दी जाए। काडर ट्रेनिंग को जन समारोह न बनाया जाए। वहां पार्टी की नीतियों की जानकारी संगठन से जुड़े लोगों को ही दी जाए।  (पार्टी कार्यालय के बाहर मौजूद बसपा कार्यकर्ता)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें