फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मासूम बेटे का बिलखना सभी को झकझोर गया...हर आंख हुई नम, शहीद की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब

Wed, 07 Oct 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 7
बेटे ने दी पिता को सलामी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो उनकी एक झलक पाने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंखों में आंसू छलक पड़े। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

2 of 7
shailendra pratap singh - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जवान के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। मां दहाड़े मारकर रो पड़ी। पत्नी रोते-रोते बदहवास हो गई। मासूम बेटे कुशाग्र का बिलखना देख सभी रो पड़े। हर तरफ से निकल रही चीखों ने वहां पर मौजूद हर किसी को रोने पर मजबूर कर दिया। साथी जवानों ने शहीद जवान को सलामी दी। 
विज्ञापन

3 of 7
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से डलमऊ क्षेत्र के मीरानपुर (अल्हौरा) गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को श्रीनगर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए थे। जवान के शहीद होने की खबर आई तो परिजनों में एक झलक पाने की बेसब्री बढ़ गई। 

4 of 7
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
करीब चार बजे लखनऊ से शहीद का पार्थिव शरीर जिले की सीमा में पहुंचा तो एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम सड़क किनारे जुट गया। बछरावां से लेकर शहीद के शहर की जवाहर विहार कॉलोनी मलिकमऊ स्थित आवास तक लोगों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। मोहल्ले के मैदान में पहले से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जवान के पार्थिव शरीर के इंतजार में खड़ीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अपने वीर सपूत को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे थे। फूल बरसाए जा रहे थे। जब तक सूरज चांद रहेगा, शैलेंद्र प्रताप सिंह की याद रहेगी, की गूंज चहुंओर गूंजती रही। 
 
विज्ञापन

6 of 7
शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां सिया दुलारी सिंह, पिता नरेंद्र बहादुर सिंह, पत्नी चांदनी उर्फ दीपा, बहनें शीला, प्रीती, ज्योति के आंसू नहीं थम रहे थे। सभी बिलख रहे थे और लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। मां की जुबां पर यही शब्द थे कि उठो बेटे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी और बेटे के साथ शैलेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
हम आ गए हैं। तुम्हें कुछ नहीं होगा। सब ठीक हो जाएगा। पत्नी की चीखों ने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया। आठ साल के बेटे कुशाग्र ने रोते हुए पिता को श्रद्धांजलि दी और सलामी दी। एक तरफ जहां लोगों में शैलेंद्र की शहादत से दुख था, वहीं आतंकी हमले से लोगों में गुस्सा था। लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश जता रहे थे। पूरा माहौल गमगीन था और लोगों की आंखें नम थी। इस दौरान सीआरपीएफ के साथी जवानों ने शहीद जवान को सलामी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें