कई दिनों बाद लखनऊ को गलन भरी ठंड से राहत मिली तो लोग घूमने फिरने निकले। पार्कों के अलावा जू में भी दोपहर से शाम तक खूब रौनक रही। निदेशक जू आरके सिंह ने बताया कि 12, 500 से अधिक दर्शकों ने टिकट लेकर जू की सैर की। बालरेल, नरही सेल्फी प्वांइट, लायन टाइगर हाउस, मुख्य जानवरों के बाड़ों के अलावा पार्क एरिया खूब भरे रहे। दर्शकों ने बब्बर शेर, जिराफ, जेब्रा, टाइगर, गेंडा, भालू एवं हिरन के मॉडलों के साथ खूब सेल्फी लीं। भीड़ को देखते हुए नरही स्थित मुख्य द्वार पर टिकट घर में 5 टिकट काउंटर रहे, डालीबाग गेट पर 2 काउण्टरों पर व्यवस्था रही।