पुलिस के मुताबिक टेंपो ट्रेवलर की ब्रेक फेल हो गई थी, जिसके चलते वाहन बेकाबू होकर आगे चल रही ट्रक में घुस गया। हादसे में खेम बहादुर गाहा (40) व उसकी पत्नी गौरी सारा गाहा (35), कुल बहादुर थापा की पत्नी ललिता थापा (39) व बेटा सुराम थापा (18), राम बहादुर गुरुंग का बेटा सुजल (14) और खान बहेलन गाहा का बेटा एबास (13) और संदीप दहल राज (35) बुरी तरह से घायल हो गए।