फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ने सुरक्षा और सुविधाओं से जीता दिल, यात्री बोले- तेजस सुपरहिट, तस्वीरें

Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैब-वे पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। यात्रियों के लिए मुख्य गेट से ही प्रवेश था। प्लेटफॉर्म नंबर छह तक पहुंचने में यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर, तेजस में पहली यात्रा का जोश, उमंग व उत्साह चरम पर था। टिकट, आईडी वगैरह दिखाने के बाद यात्री जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचे बोगी के गेट पर शंख व डमरू से उनका स्वागत हुआ। बैंड भी था, जिसमें कर्णप्रिय धुने बजाई जा रही थीं। शुक्रवार को तेजस की पहली यात्रा के समय चारबाग स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
ट्रेन होस्टेसों ने मुस्कुराते हुए तिलक लगाकर यात्रियों का स्वागत किया। पैसेंजर अपनी सीटों पर बैठे और ट्रेन को निहारने लगे। ऑटोमेटिक पर्दे, सेंसर से खुलने वाले दरवाजे, ऑटोमेटिक डस्टबिन, सीसीटीवी सबकुछ विमान सा लग रहा था। सामान रखने के लिए ऊपर रैक लगे हैं। सिक्योरिटी के लिए निजी गार्ड मुस्तैद थे। कुछ यात्रियों ने लोको पायलट सुबोध, सहायक लोको पायलट प्रशांत व गार्ड अतुल दीक्षित के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

3 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
सीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और सुबह 9.53 बजे ट्रेन ने जंक्शन का साथ छोड़ दिया। देखते ही देखते तेजस एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन होस्टेस पहुंचीं और मुस्कुराते हुए यात्रियों को गुलाब के फूल दिए। फिर पानी की बोतल व नींबू-पानी पेश किया।

4 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
यात्रियों की सुविधा के लिए अखबार व मैग्जीनें भी उपलब्ध थीं। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। खास बात यह है कि इस रफ्तार पर जहां दूसरी ट्रेनों में झटके लगने शुरू हो जाते हैं, वहीं तेजस में एलएचबी रैक होने की वजह से झटकों का एहसास तक नहीं हुआ। यात्रियों को हैवी ब्रेकफास्ट मिला जिसमें पोहा व कटलेट और ब्रेड-मक्खन, मीठा दही था।
विज्ञापन

5 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
यात्रियों को हैंड सेनेटाइजर भी दिया गया। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने यात्रियों को तोहफे में छतरियां दीं। 68 मिनट में ही ट्रेन कानपुर पहुंच गई। ट्रेन जहां-जहां से गुजरी, रास्ते में लोगों का हुजूम नजर आया। ट्रैक किनारे से लेकर स्टेशनों तक पर लोग तेजस को अपने कैमरे में कैद किया। कानपुर स्टेशन पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई थी। यहां ट्रेन का स्टॉपेज पांच मिनट है। सर्विस प्रोवाइडर ने ट्रेन में खानपान का सामान लोड किया गया और गाड़ी आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

6 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
इन यात्रियों को किया सम्मानित :
फर्स्ट चाइल्ड : रेयांश
फर्स्ट सीनियर सिटीजन : बीके माथुर (ईसी-1,26)
फर्स्ट फीमेल : शालिनी अग्रवाल (सी-4, 34)
फर्स्ट मेल : तवेश सिंह (सी-8, 64)
विज्ञापन

7 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
यात्री बोले- सफर यादगार तेजस सुपरहिट
अमूमन शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जाती रहती हूं। पर, देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन शुरू हो रही थी, लिहाजा तेजस से सफर करना जरूरी था। यात्रा सुखद रही और सुविधाओं के मामले में ट्रेन का जवाब नहीं है। - आकांक्षा

8 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
खास रही रफ्तार
तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार खास बात रही। अगर, यह बनी रही तो तेजस सुपरहिट साबित होगी। दूसरी जरूरी बात यह है कि सीटें कुछ कम आरामदायक हैं। पर, टिकट के लिहाज से बेहतर हैं। मेरी यात्रा यादगार रही। -प्रदीप

9 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
ट्रेन में महिलाओं की सेफ्टी का विशेष ख्याल रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। साथ ही हर कोच में अटेंडेंट और होस्टेस भी हैं। वहीं निजी सिक्योरिटी गार्ड भी लगवाए गए हैं। अनाधिकृत रूप से यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे, इससे रिजर्वेशन वाले यात्रियों को राहत रहेगी। - गीता पांडेय
विज्ञापन

10 of 10
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
सुविधाएं बेहतर
दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। लखनऊ मेल, शताब्दी, एसी एक्सप्रेस से यात्रा करती रही हूं। पर, इस बार भाई ने बोला कि तेजस का सफर करो। उन्होंने सुविधाओं के बारे में जितना बताया था, वह सारी ट्रेन में उपलब्ध थीं। यादगार जर्नी रही। - स्वीटी मिश्रा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें