फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा देखिए तो रेल राज्यमंत्री को सलामी लेते हुए, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 71वें दीक्षांत समारोह में 472 आरक्षियों की इस दीक्षांत परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

2 of 7
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आरपीएफ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि सरकार आरपीएफ के अच्छे ट्रेनिंग सेंटर विकसित करेगी। उन्होंने माना कि लखनऊ में जो ट्रेनिंग सेंटर है उसमें आधारभूत सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

3 of 7
मनोज सिन्हा ने यहां कहा कि जिस तरह सेना दिन-रात काम करती है उसी तरह आरपीएफ भी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करवाने में जुटी रहती है। कोई भी त्यौहार क्यों न हो ट्रेन हमेशा चलती है। रेल की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा व देश की सुरक्षा में आरपीएफ पूरी तत्परता से लगी रहती है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

4 of 7
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आरपीएफ के सामने भी नई-नई चुनौतियां आई हैं। इन चुनौतियों के अनुसार ही जवानों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। अब सामान्य प्रशिक्षण से काम नहीं चलने वाला है।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

5 of 7
रेल राज्यमंत्री ने परेड में शामिल प्रशिक्षुओं व अकादमी कर्मियों के लिए एक लाख रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की।
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

6 of 7
बारिश के चलते दीक्षांत परेड में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने खुली जीप में छाता लेकर सलामी ली। आरपीएफ के दो जवान जीप में मंत्री के ऊपर पूरे समय छाता ताने खड़े रहे। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश के बावजूद आरक्षी प्रशिक्षुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरपीएफ परेड को दी सलामी

7 of 7
कार्यक्रम में आरपीएफ के महानिदेशक राजीव रंजन वर्मा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूरे समय बारिश में भीगने के बावजूद आरक्षी प्रशिक्षुओं ने मंत्री को शानदार ढंग से सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें