एक ही पेड़ पर तीन सौ से अधिक प्रजाति के आम तैयार कर देश-विदेश में मलिहाबाद का नाम रोशन करने वाले मैंगो मैन पदमश्री कलीमुल्ला ने इस वर्ष ‘ममता’ आम तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्पित यह आम दिखने में काफी आकर्षक है। लंबे आकार के इस आम की गुठली बहुत छोटी है। इसमें काफी मात्रा में बिना रेशे का पतला गुदा है। सुनहरे पीले रंग के इस एक आम का वजन करीब एक किलो है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
कलीमुल्ला ने बताया कि पांच वर्ष के पौधे में इस बार करीब दो दर्जन आम लगे हैं। इस आम को दशहरी और मलिका प्रजाति से क्रॉस करके तैयार किया गया है।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
‘ममता’ नाम देने की वजह पर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मजबूत इरादों और दमदार कामों से प्रभावित होकर यह नाम दिया है।