लखनऊ में एक तिलक समारोह में हिस्सा लेने पहुंची 8 साल की बच्ची के साथ एक दरिंदे ने अगवा करके दुराचार किया।
विज्ञापन
2 of 4
शराब को लगाई आग
जानकारी के मुताबिक आरोपी नशे में धुत था, घटना के विरोध में गांववालों ने गांव में स्थित शराब ठेके को आग लगा दी। बता दें कि ये ठेका सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गांव में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
शराब का विरोध
जानकारी के मुताबिक इंटौजा के एक गांव में मूलचंद के यहां सोमवार रात को तिलक समारोह था। इस तिलक में बच्ची आई थी। बच्ची अपनी एक सहेली के साथ गांव के बाहर गई इसी दौरान बरगदी गांव के रहने वाले बबलू ने उसे अगवा कर लिया।
मोटरसाइकिल से वह उसे उठाकर सुनसान इलाके में ले गया और दुराचार के बाद बाबापुरवा इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में ठेके के विरोध में लोगों ने हंगामा किया और देशी शराब को आग लगा दी।