फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान करने वाला खुलासा: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए लूट ली ज्वैलरी शॉप

Sat, 15 Oct 2016 02:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ के इंदिरानगर के फरीदीनगर ढाल स्थित ओम ज्वैलर्स में बृहस्पतिवार शाम हुई लूटकांड का 20 घंटे में ही खुलासा कर पुलिस ने विकासनगर के कन्हईलाल पुरवा निवासी शातिर अपराधी विजय पंडित उर्फ विजय द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
विजय ने बताया कि गर्लफ्रेंड की सगाई पर गिफ्ट देने के लिए उसने लूट की थी। वारदात में उसके साथ शाहजहांपुर के जलालाबाद मुजरापुर निवासी राहुल सिंह भी था।
विज्ञापन

3 of 10
क्राइम ब्रांच सहित इंदिरानगर थाना की पुलिस उसे तलाश रही है। एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश ने बताया कि ज्वैलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से विजय पंडित की पहचान हो गई थी।

4 of 10
शुकवार दोपहर तीन बजे पिकनिक स्पॉट रोड पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। विजय ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की शुक्रवार को सगाई थी। चार दिन पहले उसने तोहफा मांगा। उसने बाद में तोहफा देने का वादा किया।
विज्ञापन

5 of 10
बृहस्पतिवार शाम उसने और राहुल ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान विजय ने गर्लफ्रेंड के लिए अच्छे गिफ्ट के बारे में पूछा। राहुल ने उसे ज्वैलरी देने का आइडिया दिया। फरीदीनगर ढाल पर दोनों छोटी दुकान देख पिस्टल लेकर भीतर घुस आए। एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि लूटी गई ज्वैलरी बरामद कर ली गई है। पिस्टल व बाइक राहुल के पास है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

6 of 10
अंतरजनपदीय गिरोह चलाता है विजय
इंदिरानगर एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि विजय और राहुल के गिरोह में लखनऊ के अलावा सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच के बदमाश भी हैं। दोनों के खिलाफ कई जिलों में हत्या, लूटपाट, हत्या का प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, बलवा के मुकदमे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
विजय विकासनगर से मारपीट के एक मामले में जेल गया था। दस दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। राहुल भी विकासनगर में धोखाधड़ी के एक मुकदमे में पकड़ा गया था और 13 जुलाई को जमानत पर छूटा है। लखनऊ में दोनों ने विकासनगर, अलीगंज, पीजीआई, बीकेटी में लूट की कई वारदातें की हैं।

8 of 10
12 जून को मुलायमनगर में ज्वैलरी शॉप में हुई लूट में भी इसी गिरोह का हाथ होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक विजय पंडित मूल रूप से सीतापुर के मछरेहटा का है। राहुल शाहजहांपुर का है लेकिन लखनऊ में ही ठिकाना बदलकर रह रहा था।

9 of 10
चांदी से भरा बैग फेंककर भागे थे
एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि बदमाश ज्वैलरी शॉप से बॉक्स के अलावा चांदी के जेवरों से भरा बैग भी लेकर भागे थे। लेकिन सराफा रवि कुमार श्रीवास्तव की पत्नी सुशीला ने बाइक पकड़ ली और शोर मचाने लगीं। जिससे बदमाश हड़बड़ा गए और चांदी का बैग वहीं फेंक दिया और भाग निकले।
विज्ञापन

10 of 10
यह थी वारदात
फरीदीनगर ढाल पर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने रवि कुमार श्रीवास्तव की ओम ज्वैलरी शॉप पर धावा बोला था। दुकान में बैठी रवि की पत्नी सुशीला, बेटा ओम व युवराज बदमाशों से भिड़ गए तो उन्होंने पिस्टल से फायर किया और मंगलसूत्र व नाक की कीलों का बॉक्स लूट ले गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें