फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास और ससुर को काट डाला... पत्नी संग किया ये काम, दामाद ने इसलिए की हत्या; लखनऊ डबल मर्डर की पूरी कहानी

Thu, 03 Jul 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आलमबाग के गढ़ी कनौरा में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दामाद ने चाकू से गोदकर सास-ससुर को मार डाला। पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोहरे हत्याकांड की वजह भी सामने आई है। 
विज्ञापन
1 of 12
lucknow double murder - फोटो : शुभम बंसल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने ससुराल में सास और ससुर को चाकू से काट डाला। बुधवार रात में हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बुधवार की रात दामाद ने सास और ससुर को चाकू गोदकर मार डाला। आरोपी का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 12
यहीं हुई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या - फोटो : शुभम बंसल
डीसीपी आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, गढ़ी कनौरा में डॉ. अनंत राम (75) पत्नी आशा देवी (73) के साथ रहते थे। अनंत राम ने 10 साल पहले बेटी पूनम की शादी निशातगंज पांचवीं गली निवासी जगदीप सिंह से की थी। शादी के बाद से पूनम और जगदीप में विवाद चल रहा था। पूनम इसी वर्ष अप्रैल में मायके आ गई थीं।
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी जगदीप सिंह - फोटो : शुभम बंसल
जगदीप ने की पूनम की पिटाई
बुधवार रात जगदीप ससुराल पहुंचा। पत्नी से बात करने की कोशिश की। आरोपी की हरकतों से परेशान पूनम ने बात करने से मना कर दिया। दोनों के बीच झड़प होने लगी और जगदीप ने पूनम की पिटाई कर दी। अनंत राम और आशा ने जगदीप को रोकने का प्रयास किया तो वह आपे से बाहर हो गया।

 

4 of 12
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल
आरोपी ने चाकू से बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार किए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मां-बाप की हत्या के बाद बदहवास पूनम - फोटो : शुभम बंसल
पूनम की तहरीर पर हत्या का केस
पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर किया है। डीसीपी ने बताया कि पूनम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

6 of 12
मां-बाप की हत्या के बाद बदहवास पूनम - फोटो : शुभम बंसल
हत्या के इरादे से चाकू साथ लाया था
छानबीन में सामने आया है कि आरोपी हत्या के इरादे से आया था। वह बैग में चाकू लेकर पहुंचा था। मौके की तलाश में था। कहासुनी बढ़ने पर उसने बैग से चाकू निकालकर हमला बोल दिया। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी कोई काम नहीं करता था।

 
विज्ञापन

7 of 12
लखनऊ में डबल मर्डर के बाद पुलिस बल तैनात - फोटो : शुभम बंसल
पति को बचाने में गई आशा की जान
आरोपी ने सबसे पहले अनंत राम पर चाकू से कई वार किए। पति की चीख सुनकर आशा दौड़ते हुए वहां पहुंचीं। पति को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकीं। इस बीच आरोपी ने आशा पर भी चाकू से कई वार कर दिए। पति को बचाते हुए आशा की भी जान चली गई।
 

8 of 12
लखनऊ में डबल मर्डर के बाद पुलिस बल तैनात - फोटो : शुभम बंसल
आरपीएफ से सेवानिवृत्त थे अनंत राम, शिक्षिका हैं पूनम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनंत राम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से सेवानिवृत्त थे। पूनम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आरोपी के हमले में पूनम को भी काफी चोट आई है। पूनम ने बताया कि जगदीप शराब का लती है। आए दिन मारपीट करता था। इसी चीज से तंग आकर वह मायके चली आई। पूनम और जगदीप के दो बेटे हैं।

9 of 12
लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद गमगीन परिवार - फोटो : शुभम बंसल
बाल-बाल बचीं महिला किरायेदार 
शोरगुल सुनकर अनंत राम के मकान में किराये पर रहने वाली सीमा वहां पहुंचीं। सीमा ने भी बुजुर्ग दंपती को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने उन पर भी हमले का प्रयास किया। सीमा ने खुद को बचाते हुए शोर मचाया। इस पर आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया। हमले में सीमा बाल-बाल बच गई।
 

10 of 12
double murder - फोटो : शुभम बंसल
दहशत में मासूम नहीं थम रहे आसू
वारदात के दौरान पूनम का छोटा बेटा सनवीर (3) घर पर मौजूद था। वारदात के बाद मासूम सहमा नजर आया। वह लगातार रोए जा रहा था। वह बार-बार नाना-नानी को याद करता रहा। पूनम का दूसरा बेटा गुरुदित्त उनकी बड़ी बहन कंचन के पास जम्मू में है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

 

11 of 12
घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : शुभम बंसल
अनंत राम के दो बेटे रोहन और सूरज, दो बेटियां कंचन और पूनम हैं। पूनम को घरवाले सोनी कहकर बुलाते हैं। रोहन का मीरजापुर में इलाज चल रहा है, जबकि सूरज जम्मू में हैं। घटना के समय रोहन की पत्नी अपने मायके में थीं। घटना की सूचना पर देर रात वो घर पहुंचीं।
 
विज्ञापन

12 of 12
मां-बाप की हत्या के बाद बदहवास पूनम - फोटो : शुभम बंसल
पूनम ने महिला आयोग में की थी शिकायत
पूनम ने बताया कि शादी के बाद कुछ साल तक सब ठीक था। इधर कुछ महीने से जगदीप उन्हें प्रताड़ित करने लगा था। अक्सर शराब पीकर आता और मारपीट करता। बच्चों के सामने भी अभद्रता करने लगा था। परेशान होकर पूनम ने जगदीप के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। इसी बात से वह नाराज था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें