पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लखनऊ में सोमवार सपा समर्थकों की मौजूदगी में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 1090 चौराहे पर हुई रैली में ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर बड़े घोटाले करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
2 of 10
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पहले भाजपा व उसके अध्यक्ष के नाम से बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी गईं। पीएम मोदी अपने वादे के मुताबिक विदेशों से तो काला धन ला नहीं पाए देश की जनता को ही चोर बना दिया।
विज्ञापन
3 of 10
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये इस देश का दुर्भाग्य है कि देश का प्रधानमंत्री रोता है लेकिन उसे देश की आमजनता के आंसू दिखाई नहीं देते हैं।
4 of 10
उन्होंने कहा कि अगर यूपी की जनता इस देश को पीएम देती है तो उसे वापस लेने का भी हक है।
विज्ञापन
5 of 10
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी व पंजाब के चुनाव को देखते हुए एक साजिश के तहत ये नोटबंदी का फैसला किया गया है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, मंत्री अरविंद गोप, कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा, राज्यमंत्री पवन पांडेय और फरीद महफूज किदवई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 10
रैली में बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 10
किरनमय नंदा ने कहा कि वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर यहां आए हुए हैं।
8 of 10
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि संघ का प्रचारक आज पेटीएम का प्रचारक बन गया है।
9 of 10
सपा कार्यकर्ता इस दौरान पूरे जोश में नजर आए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।