गणेशोत्सव, सिंहस्थ कुंभ से लेकर लोककला कोली नृत्य। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर हुए आयोजन में मंगलवार को पूरा महाराष्ट्र लखनऊ के राजभवन में अपने सांस्कृतिक वैभव के साथ उतरा। स्थानीय कलाओं के साथ यूपी के साथ जुड़ाव के प्रतीकों का प्रदर्शन मराठी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए किया। कार्यक्रम में खुद राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा चीफ जस्टिस डीबी भोंसले भी मौजूद रहे।