भारतीय वायुसेना द्वारा पाक में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक पर महंतों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे भी इसे देश की ओर से सकारत्मक कदम बता कर गदगद हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई प्रशंसनीय है।
राम मंदिर निर्माण को फिलहाल टाला जा सकता है लेकिन देश की रक्षा के लिए इस कार्रवाई को भी टाला नहीं जा सकता था। हिन्दू बचेगा तभी तो राम मंदिर बन सकेगा।
- रामदेवानंद सरस्वती
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
महंत हरिबोल बाबा
- फोटो : amar ujala
देश बचेगा तभी तो राम मंदिर बनेगा। भारत की शक्ति का अहसास ऐसे छुट भैयों को होना चाहिए, इसिलिए इस कार्रवाई की आवश्यकता थी। आज देश के पीएम पर गर्व है।
- महंत हरिबोल बाबा
विज्ञापन
3 of 5
रामस्वरूप दास महाराज
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर का निर्माण कोई बाहरी मुद्दा नहीं है, इसेे तो हम आपस में सुलझा लेंगे। सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी तो राम मंदिर बनाने वाले सुरक्षित होंगे, तभी मंदिर बन सकेगा।
- महंत रामस्वरूप दास
4 of 5
महंत सुंदर दास
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर जरूरी है, लेकिन उससे भी पहले इस देश को हल्के में लेने वालों को सबक सिखाना जरूरी था। जिन मां के लाल शहीद हुए हैं, उनके कलेजों को अब ठंडक पहुंचेगी।
- महंत सुंदर दास
रामंदिर का निर्माण तो हमारे देशवासियों के आपस की बात है। वो तो हम निपटा ही लेंगे। देश की सरकार द्वारा की गई कार्रवाई प्रशंसनीय है। हालांकि अभी यह थोड़ा कम है।
- फूलडोल बिहारी दास महाराज