फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: महंत व बाबरी के पक्षकार ने एक साथ मांगी दुआ, अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान तेज, तस्वीरें

Wed, 18 Mar 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
महंत परमहंस व इकबाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर रामनगरी अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला तेज हो गया है। अयोध्या की गंगा जमुनी तहजीब एक बार फिर बुलंद हुई जब कोरोना के खात्मे के लिए महंत परमहंस दास व बाबरी के मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने एक साथ पुराण व कुरान का पाठ किया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
तपस्वी छावनी में महंत परमहंस दास ने राम नाम का जप किया तो इकबाल अंसारी ने कुरान की आयतें पढ़कर अपने-अपने तरीके से प्रार्थना एवं दुआ की। महंत परमहंस दास व इकबाल अंसारी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से बड़ी-बड़ी व्याधियां खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इकबाल अंसारी। - फोटो : amar ujala
इसलिए हमने राम नाम का जप एवं कुरान की आयतें पढ़ीं। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस को लेकर जागरूक रहने के लिए अपील की है।

4 of 5
वहीं, प्रदेश में सभी पयर्टन स्थलों को पयर्टकों के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। सभी शिक्षण संस्थाओं की बंदी 22 मार्च से बढ़ाकर दो अप्रैल तक कर दी है। सभी भर्ती आयोगों की प्रतियोगी परीक्षाएं तथा बोर्ड व विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स की बंदी भी बढ़ा दी गई है। तहसील व थाना समाधान दिवस तथा जनता दर्शन के आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। सभी तरह के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मुफ्त में जांच और इलाज कराने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें