फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Celebration: लखनऊ वालों ने झूमते-गाते किया नये साल का स्वागत, युवाओं ने किया धमाल, तस्वीरें

Thu, 01 Jan 2026 12:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ नये साल का स्वागत किया गया। इस मौके पर युवाओं ने जमकर धमाल किया और एक-दूसरे को बधाई दी। जश्न का दौर देर रात तक चलता रहा। देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ ने 2026 का स्वागत हर्षोल्लास, झूमते-गाते और जश्न मनाते हुए किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। युवाओं ने साल 2025 को अलविदा कहने और 2026 का स्वागत करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। शहर में गलियों से लेकर होटल और क्लब में हुड़दंग और धमाल नजर आया। डांस फ्लोर पर लोगों ने देर रात तक झूमते हुए जश्न मनाया। वहीं, सड़कों पर भी युवा निकले और अपने अंदाज में नये वर्ष का आागाज किया। प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी और संवेदनशील जगहों पर नजर रखी। सड़कों पर देर रात पुलिसकर्मी घूमते हुए नजर आए और जहां भी उन्हें अराजकता होने की संभावना लगी पहले ही स्थिति को संभाल लिया।

इस मौके पर शहर के मंदिरों में भी भीड़ देखी गई। लोगों ने वर्ष के अंतिम दिन मंदिरों में दर्शन कर प्रार्थना की और नया वर्ष उनके लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए ऐसी कामना की। मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह भी भीड़ रहेगी। वहीं, जश्न का दौर भी चलता रहेगा। आगे देखें, जश्न की तस्वीरें

विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
शहर के लोहिया पार्क में न्यू ईयर पार्टी मनाते युवा।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
जैसे-जैसे रात होती गई जश्न का खुमार बढ़ता चला गया।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
फ्लोर पर युवाओं ने डांस मूव्स से अपनी खुशी जाहिर की और जमकर झूमे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर झूमते हुए सेल्फी भी ली गईं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज में रात 12 बजे ऐसे नजारे दिखे।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
हजरतगंज में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और उत्साहपूर्वक नये वर्ष का स्वागत किया।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया और पटाखे दगाकर नये वर्ष का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
आतिशबाजी का ये नजारा हजरतगंज इलाके का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें